Media24Media.com: #स्वतंत्रता दिवस समारोह

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #स्वतंत्रता दिवस समारोह. Show all posts
Showing posts with label #स्वतंत्रता दिवस समारोह. Show all posts

सेजेस पटेवा में स्वतंत्रता दिवस समारोह : आकर्षक प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन

No comments Document Thumbnail

 पटेवा। सेजेस पटेवा विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों, पालकों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की भारी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रस्तुत आकर्षक झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया।


प्रमुख झलकियां :

1️⃣ झंडोत्तोलन – प्राचार्य समीर चन्द्र प्रधान ने सुबह 7:30 बजे 900 विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और नागरिकों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया।


2️⃣ जोशीला भाषण प्राचार्य के ओजस्वी संबोधन से समारोह स्थल पर राष्ट्रभक्ति का माहौल बना और विद्यार्थियों व शिक्षकों ने गगनभेदी नारे लगाए।

3️⃣ प्रभात फेरी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने 1 किलोमीटर लंबी प्रभात फेरी निकाली, जो थाना पटेवा होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। इस दौरान नारेबाजी से वातावरण गूंज उठा। प्रभात फेरी व्यापारी संघ के झंडारोहण कार्यक्रम में भी शामिल हुई, जहाँ अध्यक्ष सुनील पटेल और प्राचार्य ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत संबोधन दिया।

4️⃣ सांस्कृतिक कार्यक्रम सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक निर्बाध रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहे। 14 मनमोहक प्रस्तुतियों ने करीब 1500 दर्शकों का दिल जीत लिया। विद्यालय की मेहनती तैयारी और प्राचार्य के नेतृत्व की भूरी-भूरी प्रशंसा हुई।


5️⃣ विशिष्ट अतिथि व जनप्रतिनिधि समाजसेवी दीपक सिन्हा, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष शिव कुमार साहू, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मनोहर साहू, वरिष्ठ नागरिक झनक सिन्हा, पत्रकार देवराज साहू, विकास अग्रवाल, मदन पटेल, संतोष शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथियों ने समारोह की शोभा बढ़ाई और संबोधित किया।

6️⃣ संचालन एवं सहयोग कार्यक्रम का संचालन अंग्रेज़ी माध्यम की व्याख्याता कु. श्रुति पटेल एवं कु. दीक्षा सिन्हा ने किया। हिंदी एवं अंग्रेज़ी माध्यम के समस्त व्याख्याताओं और शिक्षकों ने जिम्मेदारी निभाते हुए आयोजन को सफल बनाया।

7️⃣ सम्मान और आभार विद्यालय द्वारा पालक समिति, पूर्व छात्रों और अतिथियों का गुलाल व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। अंत में सभी को मिष्ठान्न वितरण किया गया और स्मृति हेतु फोटो सेशन भी हुआ। प्राचार्य ने सभी के प्रति आभार जताया तथा विशेष रूप से स्काउट-गाइड व रेडक्रॉस विद्यार्थियों को उनकी सेवाओं के लिए शुभाशीष दिया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह: मुख्यमंत्री ने 35 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को पुलिस पदकों से किया सम्मानित

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उत्कृष्ट सेवा, वीरता व सराहनीय कार्यों के लिए 35 पुलिस अधिकारियों और जवानों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने

  • पुलिस वीरता पदक से 11 अधिकारियों/जवानों को,
  • राष्ट्रपति पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा) से 1 अधिकारी को,
  • सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से 11 अधिकारियों/जवानों को,
  • सुधार सेवा पदक से 5 जेल अधिकारियों/कर्मचारियों को,
  • गृहरक्षक एवं सराहनीय सेवा पदक से 1 अधिकारी को,
  • और राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पदक से 6 अधिकारियों/कर्मचारियों को अलंकृत किया।

राष्ट्रपति के पुलिस वीरता पदक 2025

  • लालजी सिन्हा, निरीक्षक (कबीरधाम)
  • भुवनेश्वर साहू, निरीक्षक (रायपुर)
  • संजय पोटाम, निरीक्षक (दंतेवाड़ा)
  • कमलेश मरकाम, प्रधान आरक्षक (दंतेवाड़ा)
  • अंजु कुमारी, उप पुलिस अधीक्षक (कबीरधाम)
  • दिनेश भास्कर, प्रधान आरक्षक (दंतेवाड़ा)
  • चैतराम गुरूपंच, निरीक्षक (सुकमा)
  • हेमला नंदू, प्रधान आरक्षक (दंतेवाड़ा)
  • प्यारस मिंज, सहायक उप निरीक्षक (दंतेवाड़ा)
  • मनोज पुनेम, प्रधान आरक्षक (दंतेवाड़ा)
  • शहीद प्रधान आरक्षक बुधराम कोरसा (दंतेवाड़ा) – उनकी पत्नी सुखमति ने पदक ग्रहण किया।

विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक 2025

महेश राम साहू, सेवानिवृत्त निरीक्षक, विशेष शाखा (पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर)

सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक 2025

  • राहुल भगत (भा.पु.से.), सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय
  • ज्ञानेन्द्र कुमार अवस्थी, सेवानिवृत्त सहायक पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा
  • अनिल कुमार कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा
  • हरिशंकर प्रताप सिंह, निरीक्षक, विशेष आसूचना शाखा
  • नरेश कुमार पैकरा, कंपनी कमांडर, 7वीं वाहिनी छसबल, भिलाई
  • वली मोहम्मद शेख, निरीक्षक, योजना प्रबंध शाखा
  • समैया चिप्पनपल्ली, सहायक उप निरीक्षक, नक्सल सेल, बीजापुर
  • सुशील कुमार श्रीवास, प्रधान आरक्षक, विशेष आसूचना शाखा
  • तुलाराम चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक, थाना रावघाट (कांकेर)
  • हरिश्चन्द्र मरकाम, प्रधान आरक्षक, 8वीं वाहिनी छसबल, राजनांदगांव
  • सुशील कुमार चौबे, आरक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग

सराहनीय सुधारात्मक सेवा पदक 2025

  • मधु सिंह, उप जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल, जगदलपुर
  • साहेबुद्दीन अंसारी, सेवानिवृत्त मुख्य प्रहरी, जिला जेल बेमेतरा
  • हरवंश लाल मकराम, प्रहरी, जिला जेल दंतेवाड़ा
  • ज्ञानप्रकाश पैकरा, प्रहरी, जिला जेल दंतेवाड़ा
  • झीमन राम टोप्पो, मुख्य प्रहरी, जिला जेल सूरजपुर
  • गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक 2025
  • महेश कुमार मिश्रा, नायक, नगर सेना, कोरिया
  • राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पुरस्कार 2024
  • गुरु घासीदास पुरस्कार – सुश्री निशा सिन्हा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, गरियाबंद
  • राज्यपाल पुरस्कार – सुश्री मंजूलता राठौर, उप पुलिस अधीक्षक, रायपुर
  • मुख्यमंत्री पुरस्कार – श्रीमती रागिनी मिश्रा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, कुरूद (धमतरी)
  • रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार – सुश्री मंजूलता राठौर, उप पुलिस अधीक्षक, रायपुर
  • शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार – श्री रविन्द्र अनंत, निरीक्षक, अजाक थाना, बिलासपुर
  • पुलिस महानिदेशक पुरस्कार – श्रीमती नर्मदा कोठारी, महिला प्रधान आरक्षक, बालोद

नई दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि बनेंगी ‘लखपति दीदी’ खिलेश्वरी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम गब्दी की खिलेश्वरी ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है, बल्कि अब वह नई दिल्ली में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने वाली है। लखपति दीदी के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली खिलेश्वरी की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे बालोद जिले के लिए गर्व का विषय है। नई दिल्ली में 15 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में खिलेश्वरी का विशेष अतिथि के रूप में शामिल होना एक ऐतिहासिक क्षण है।


जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम गब्दी की खिलेश्वरी, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ अंतर्गत के तहत गठित जय संतोषी स्व-सहायता समूह की सदस्य है जिनका परिवार कुछ समय पूर्व मुख्यतः कृषि मजदूरी पर निर्भर था किन्तु खिलेश्वरी देवांगन की परिवार को आगे बढ़ाने की ललक ने उन्हें एक नया मुकाम दिया है। उन्होंने अपनी मेहनत और उद्यमशीलता से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बदलाव की एक नई कहानी लिखी है। उन्होंने बिहान योजना के अंतर्गत मुर्गीपालन और किराना दुकान का संचालन शुरू किया, जिसके जरिए उन्होंने न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया, बल्कि लाखों रुपये की वार्षिक आय अर्जित कर लखपति दीदी का खिताब हासिल किया।


इन्होंने सर्वप्रथम दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़ने पश्चात् महिलाओं के संगठन तैयार करना तथा वित्तीय साक्षरता सामुदायिक स्त्रोत व्यक्ति के रूप में चयनित होकर महिलाओं को वित्तीय साक्षरता प्रदान कर रही है। इस कार्य के माध्यम से 02 करोड़ से अधिक की राशि क्षेत्र के समूहों को बैंक ऋण दिलाने में सहयोग रहा है। इस सेवा हेतु मासिक 6360 रू. राशि मानदेय के रूप में प्राप्त हुआ है तथा खेती कार्य के साथ-साथ मुर्गीपालन, मछलीपालन, किराना दुकान, फैन्सी स्टोर्स गतिविधि प्रारंभ किया गया इस कार्य हेतु स्वयं के तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत प्रदाय की जाने वाली सीआईएफ की राशि का उपयोग कर मुर्गी शेड का निर्माण, मुर्गी पालन हेतु डिंªकर फ्रीडर की व्यवस्था हेतु किया गया।

खिलेश्वरी को सभी गतिविधियों के माध्यम से कुल 04 लाख 60 हजार रूपए वार्षिक आय प्राप्त हुई है। कभी घर तक सीमित रहने वाली खिलेश्वरी देवांगन अपने दृढ़ इच्छाशक्ति एवं दीनदयाल अंत्योदय योजना (बिहान) के सहयोग से आज ‘‘लखपति दीदी’’ के रूप में पहचान बना चुकी है और क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनकर उभरी है।

खिलेश्वरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि शासन की इन योजनाओं ने मुझे आत्मविश्वास और संसाधन दिए। मुर्गीपालन और किराना दुकान ने मेरे जीवन को बदला और आज मुझे दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का मौका मिल रहा है। यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। खिलेश्वरी ने जिला प्रशासन बालोद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन के निरंतर सहयोग से ही यह संभव हो पाया है कि ग्रामीण महिलाएं अब आत्मनिर्भर बनकर अपनी अलग पहचान बना पा रही हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.