Media24Media.com: #स्वच्छता ही सेवा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #स्वच्छता ही सेवा. Show all posts
Showing posts with label #स्वच्छता ही सेवा. Show all posts

सीआरपीएफ ने आरंग में चलाया वृहत स्वच्छता अभियान, स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने किया अपील

No comments Document Thumbnail

आरंग। गुरूवार को स्वच्छता ही सेवा है के तहत् उप महानिरीक्षक अजय कुमार सिंह ग्रुप केंद्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल भिलाई के नेतृत्व में आरंग के बस स्टैंड एवं आसपास के क्षेत्र में वृहत स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, शिक्षक, जन-प्रतिनिधि नागरिक, सीआरपीएफ के जवानों व सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर सीआरपीएफ ने बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमुदाय को स्वच्छता का शपथ दिलाते हुए कहा स्वच्छता अभियान को सफल बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करना हम सबका लक्ष्य है। इस मौके पर सीआरपीएफ जवानों ने आम जनसमुदाय के साथ मिलकर बस स्टैंड व आसपास की साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता जागरूकता नारे और गीत के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। 

वही कमांडेंट अजय कुमार सिंह ने समुदाय को स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला और इस वर्ष स्वच्छता अभियान का थीम 'स्वच्छोत्सव' बताया। साथ ही बच्चों को चाकलेट व स्वच्छता सामग्री भी वितरण किए। वही छत्तीसगढ़ चर्म शिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष ध्रुवकुमार मिर्धा व नगर के सामाजिक संगठनों ने सीआरपीएफ द्वारा आरंग में वृहत स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाकर जनसमुदाय को प्रेरित करने की पहल का स्वागत किया।

वृहत स्वच्छता अभियान में नपा उपाध्यक्ष हीरामन कोसले, महामंत्री भाजपा मंडल आरंग अशोक चंद्राकर पार्षद गोलू कंड्रा, विक्रम परमार, तोषण साहू, कन्या शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आरंग से प्रधान पाठक भूखन लाल चंद्राकर, शिक्षक द्वय घनश्याम गिलहरे,

भैय्यालाल जायसवाल, शिक्षिका नीमा चतुर्वेदी, नमिता मांझी, नीलम देवांगन, स्वयंसेवी संस्था पीपला वेलफेयर फाउंडेशन से दूजेराम धीवर, महेन्द्र पटेल, कोमल लाखोटी,अभिमन्यु साहू, संजय मेश्राम प्रतीक टोंड्रे, सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों सीआरपीएफ जवानों व नागरिकों ने भाग लिया। 

स्वच्छता अभियान के सफल आयोजन में अहम् भूमिका उप कमांडेंट अजय सिंह,निरीक्षक यू एस टंडन, निरीक्षक चतुर्वेदी,उप निरीक्षक दिलधर उरांव सहित अन्य जवानों का रहा।


स्वच्छता को जिंदगी का हिस्सा बनाएं – अरुण साव

No comments Document Thumbnail

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथी खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के “स्वच्छता ही सेवा–2025” अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा खिलाड़ियों, खेल संघों के पदाधिकारियों, अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के शुभारंभ के मौके पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्टेडियम में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में खिलाड़ियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों, अधिकारियों तथा खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ कोटा स्टेडियम प्रांगण में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान का शुभारंभ किया तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने स्वच्छता संदेश में खिलाड़ियों से कहा कि स्वच्छता को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाएं। न स्वयं गंदगी करें और न ही दूसरों को गंदगी फैलाने दें। साव ने स्टेडियम में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने खिलाड़ियों को हैंडवाश वितरित किए।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक तनुजा सलाम ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि स्वच्छता ही सेवा का मुख्य उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें “स्वच्छ परिसर – स्वस्थ समाज” का संदेश देना है।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव सुखनाथ अहिरवार, उप संचालक सुश्री रश्मि ठाकुर और रवि अग्रवाल, युवा कल्याण अधिकारी जितेंद्र नायक, छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ के जी.एस. बाम्बरा, छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के सचिव आयुष मुरारका, वॉलीबॉल एसोसिएशन के मोहम्मद अकरम खान, क्रीड़ा भारती के संजय शर्मा, केनोइंग-कयाकिंग एसोसिएशन के प्रशांत रघुवंशी और स्कूल शिक्षा विभाग के संजय शुक्ला सहित खेल अधिकारी, खेल संघों के पदाधिकारी और खिलाड़ी इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद थे।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नगरीय प्रशासन विभाग के स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव में हुए शामिल

No comments Document Thumbnail

’स्वच्छता ही सेवा’ और ‘अंगीकार-2025’ अभियान, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 एवं लोक कल्याण मेला का किया राज्य स्तरीय शुभारंभ 

रायपुर-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ’स्वच्छता ही सेवा’ और ‘अंगीकार-2025’ अभियान तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 एवं लोक कल्याण मेला का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 11 हजार लाभार्थियों को गृहप्रवेश भी कराया। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायकद्वय राजेश मूणत और सुनील सोनी तथा रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।  

मुख्यमंत्री साय और अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम में राज्य स्तरीय स्वच्छता सुपर लीग के टूल-किट का विमोचन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत हितग्राहियों को उनके स्वीकृत आवासों के भवन निर्माण अनुज्ञा पत्र तथा पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। उन्होंने रायपुर नगर निगम के दिवंगत कर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी दिए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने रायपुर नगर निगम और अन्य नगरीय निकायों में स्वच्छता को समर्पित डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि देश को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ा काम किया है। स्वच्छता अब लोगों की आदत में शुमार हो गया है। उन्होंने कहा कि घर के अंदर और बाहर साफ-सफाई केवल महिलाओं का ही दायित्व नहीं है, बल्कि यह पुरूषों का भी काम है। उन्होंने देश में स्वच्छता को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-25 में छत्तीसगढ़ को सात राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। बीस हजार से कम आबादी वाले देश के 100 सबसे स्वच्छ शहरों में अकेले छत्तीसगढ़ के 58 शहर शामिल हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए नगरीय निकायों में काम कर रहे स्वच्छता दीदियों, सफाई कर्मियों और वहां के नागरिकों को धन्यवाद देते हुए रैंकिंग में आगे और भी सुधार करने को कहा। उन्होंने कहा कि हम विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत बनाने के लिए अपने विजन डॉक्युमेंट-2047 के अनुरूप काम कर रहे हैं। 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 11 वर्षों में देश के एक-एक व्यक्ति की चिंता की है। ‘सबका साथ सबका विकास’ के ध्येय पर चलते हुए देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 में ‘अंगीकार-2025’ अभियान के तहत हर पात्र परिवार तक आवास पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए 4 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक यह विशेष अभियान संचालित है। स्ट्रीट वेंडर्स को आगे बढ़ाने और उनके कल्याण के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 लेकर आई है। आज से पूरे प्रदेश में यह लागू हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज से प्रारंभ हो रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान से हर व्यक्ति को जोड़कर स्वच्छता को जन आंदोलन बनाया जाएगा।उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हम राज्य के सभी शहरों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधापूर्ण बनाने के लिए काम कर रहे हैं। हर शहर में नागरिकों के लिए सुविधाएं बढ़ा रहे हैं।

नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने कार्यक्रम में अपने स्वागत भाषण में आज से प्रारंभ हो रहे अभियानों और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज से शुरू हो रहा स्वच्छता पखवाड़ा इस बार ‘स्वच्छोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है। पखवाड़े के दौरान सभी नगरीय निकायों में गंदगी के ब्लैक-स्पॉट्स को चिन्हांकित कर साफ-सफाई का अभियान चलाया जाएगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक आर. एक्का, रायपुर नगर निगम के आयुक्त विश्वदीप और राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के सीईओ शशांक पाण्डेय सहित नगरीय प्रशासन और सुडा के वरिष्ठ अधिकारी, रायपुर नगर निगम के एमआईसी सदस्य, पार्षदगण और विभिन्न योजनाओं के हितग्राही बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।




डिप्टी सीएम अरुण साव ने महापौरों को लिखा पत्र, ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान पर दिया जोर

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेश के सभी महापौरों और नगर निकाय अध्यक्षों को पत्र लिखकर स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं।


नगर निगमों और स्थानीय निकायों से अपील

पत्र में उप मुख्यमंत्री ने आग्रह किया है कि स्वच्छता को जन जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए। इसके तहत शहरों में सफाई, कचरा प्रबंधन और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों को तेजी से लागू किया जाए।






अरुण साव का संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, “स्वच्छता ही सेवा केवल एक अभियान नहीं है, बल्कि समाज की जिम्मेदारी है। इसे हर नागरिक तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।”

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.