Media24Media.com: #स्मार्ट प्रेस क्लब

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #स्मार्ट प्रेस क्लब. Show all posts
Showing posts with label #स्मार्ट प्रेस क्लब. Show all posts

रायपुर प्रेस क्लब अब होगा पूरी तरह कैशलैस, स्मार्ट प्रेस क्लब बनाने पहल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर प्रेस क्लब ने पारदर्शी और स्मार्ट प्रेस क्लब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए क्लब की समस्त वित्तीय गतिविधियों को पूर्णतः डिजिटल (कैशलेस) करने का निर्णय लिया है। 1 मार्च 2026 से प्रेस क्लब में किसी भी प्रकार की प्राप्ति एवं भुगतान नकद (कैश) में नहीं किया जाएगा। सभी लेन-देन केवल डिजिटल बैंकिंग माध्यमों से ही संपादित होंगे।


प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि क्लब के सदस्यों के बीच वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने, आय-व्यय का सटीक एवं व्यवस्थित रिकॉर्ड रखने तथा जवाबदेही को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की जा रही है। उन्होंने कहा कि डिजिटल ट्रांजैक्शन प्रणाली से कार्यप्रणाली अधिक सुगम, सुरक्षित और विश्वसनीय बनेगी।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े ने भी इस निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि यह पहल क्लब को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यकारिणी का मानना है कि डिजिटल प्रणाली से पारदर्शिता के साथ-साथ सदस्यों को बेहतर प्रशासनिक सुविधा प्राप्त होगी।

अध्यक्ष ने आगे बताया कि यह पहल प्रेस क्लब को “स्मार्ट प्रेस क्लब” के रूप में विकसित करने की व्यापक योजना का हिस्सा है। डिजिटलाइजेशन के इस कदम को आगे बढ़ाते हुए क्लब की अन्य प्रशासनिक एवं प्रबंधन संबंधी प्रक्रियाओं को भी चरणबद्ध तरीके से डिजिटाइज्ड किया जाएगा, ताकि सदस्यों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

प्रेस क्लब प्रबंधन ने सभी सदस्यों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे 1 मार्च से लागू हो रही इस नई व्यवस्था का पालन करें तथा डिजिटल माध्यमों से ही भुगतान एवं अन्य वित्तीय प्रक्रियाएं पूर्ण करने में सहयोग करें।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.