Media24Media.com: #स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव#

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव#. Show all posts
Showing posts with label #स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव#. Show all posts

छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में खुलेंगे नए केंद्रीय विद्यालय, हर साल 1000 से ज्यादा स्कूल बनेंगे ‘मॉडल स्कूल’

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल पर प्रदेश के सात नए जिलों में केंद्रीय विद्यालय (KV) खोले जाएंगे। लोक शिक्षण संचालनालय ने इन जिलों के कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर नियमों के अनुसार प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र भेजने के निर्देश दिए हैं।


इन जिलों में खुलेंगे KV

बालोद
बलौदाबाजार
बलरामपुर
गरियाबंद
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
सारंगढ़-बिलाईगढ़
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

प्रस्तावों के आधार पर राज्य सरकार केंद्र के मानव संसाधन मंत्रालय से समन्वय स्थापित कर विद्यालय खोलने की प्रक्रिया पूरी करेगी।

नवोदय विद्यालय पर भी विचार

केंद्रीय विद्यालयों के साथ कुछ जिलों में नवोदय विद्यालय खोलने की संभावना भी जताई गई है। शिक्षा मंत्री का कहना है कि इससे बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा।

हर साल बनेंगे 1000–1500 मॉडल स्कूल

शिक्षा विभाग ने प्रदेश के स्कूलों को ‘मॉडल स्कूल’ बनाने की भी योजना शुरू कर दी है। हर साल 1000 से 1500 स्कूलों को भवन सुधार, पर्याप्त शिक्षकों और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।
साथ ही पीएमश्री स्कूल, सेजेस, इग्नाइट स्कूल और 72 मुख्यमंत्री डीएवी स्कूल को भी मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की तैयारी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.