Media24Media.com: #सौर ऊर्जा जागरूकता

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #सौर ऊर्जा जागरूकता. Show all posts
Showing posts with label #सौर ऊर्जा जागरूकता. Show all posts

रायपुर में 08 सितम्बर को सौर ऊर्जा जागरूकता अभियान एवं प्रोत्साहन समारोह का आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 08 सितम्बर को आयोजित सौर ऊर्जा जागरूकता अभियान एवं प्रोत्साहन समारोह का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम दोपहर 11 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप करेंगे। कार्यक्रम में रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा एवं मोतीलाल साहू सहित अन्य विशिष्ट अतिथि होंगे।

इस अभियान के माध्यम से सौर ऊर्जा के महत्व को आमजन में बढ़ावा देने तथा स्थायी ऊर्जा विकल्पों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा। ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव ने इस कार्यक्रम में नागरिकों, ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों और हितधारकों से उपस्थित होने अपील की है। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में स्वच्छ ऊर्जा के पक्ष में एक मजबूती कदम माना जा रहा है और राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की उम्मीद जगाता है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.