Media24Media.com: #सोशल मीडिया पर वायरल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #सोशल मीडिया पर वायरल. Show all posts
Showing posts with label #सोशल मीडिया पर वायरल. Show all posts

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, DGP पर लगे आरोप

No comments Document Thumbnail

 कर्नाटक। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित वीडियो ने पुलिस महकमे और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर डीजीपी रैंक के आईपीएस अधिकारी डॉ. के. रामचंद्र राव को अपने सरकारी कार्यालय में महिलाओं के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करते हुए दिखाए जाने का दावा किया जा रहा है।


वीडियो सामने आने के बाद मामला गंभीर विवाद का रूप ले चुका है और बताया जा रहा है कि इसकी जानकारी मुख्यमंत्री सिद्धारमैया तक भी पहुंच चुकी है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो ड्यूटी के समय का है, जिसमें अधिकारी पुलिस वर्दी में नजर आ रहे हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह घटना न केवल एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के आचरण पर सवाल खड़े करती है, बल्कि पूरे पुलिस विभाग की साख पर भी असर डाल सकती है। इसी कारण मामले को बेहद संवेदनशील माना जा रहा है।

हालांकि, यह स्पष्ट किया जाता है कि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। यह वीडियो वास्तविक है या AI तकनीक के माध्यम से तैयार किया गया है, यह जांच का विषय है। समाचार जन सरकार के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया जा रहा है।

इस समाचार का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष की मान-हानि करना नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और दावों के आधार पर ही यह जानकारी सामने आई है, जिसकी सत्यता की पुष्टि संबंधित एजेंसियों द्वारा की जानी शेष है।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग बिना पुष्टि के वीडियो वायरल किए जाने पर भी सवाल उठा रहे हैं।

RAIPUR : कार में बैठकर ड्रग्स सूंघता युवक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी में एक बार फिर ड्रग्स सेवन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक युवक मोबाइल पर MDMA ड्रग्स की लाइन तैयार करता दिख रहा है। इसके बाद वह 100 रुपए के नोट को रोलिंग पेपर की तरह इस्तेमाल कर ड्रग्स को सूंघता है। वीडियो में बैकग्राउंड में गैंग सॉन्ग बज रहा है, जबकि युवक गाड़ी में घूमते और गिफ्ट के साथ नजर आ रहा है।


जानकारी के अनुसार यह वीडियो सुंदरनगर इलाके का बताया जा रहा है और ड्रग्स लेने वाला युवक नाबालिग हो सकता है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड हुआ था, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। हालांकि, अभी तक वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

इससे पहले भी रायपुर पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दो महीने पहले ‘होटल में ड्रग्स लेती लड़की’ का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की थी। अब तक चार अलग-अलग सिंडिकेट के 44 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पंजाब-दिल्ली नेटवर्क पर शिकंजा कसने के बाद अब नया नेटवर्क नागपुर और गोंदिया से सप्लाई कर रहा है। ये तस्कर वॉट्सऐप ग्रुप पर ऑर्डर लेकर घूम-घूम कर डिलीवरी कर रहे हैं।

फिलहाल, वायरल वीडियो पर पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन, एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम ने मामले की गोपनीय जांच शुरू कर दी है और वीडियो की मदद से युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.