Media24Media.com: #सेप्टिक टैंक

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #सेप्टिक टैंक. Show all posts
Showing posts with label #सेप्टिक टैंक. Show all posts

लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव; रक्षाबंधन पर नहीं पहुंची तो खुला राज

No comments Document Thumbnail

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाने का मामला सामने आया है। श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में हुई इस वारदात का खुलासा रक्षाबंधन पर महिला के मायके नहीं पहुंचने के बाद हुआ। पुलिस ने शव को सेप्टिक टैंक से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।


जानकारी के मुताबिक, 33 वर्षीय संतोषी आरोपी मनोज उरांव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। बताया जा रहा है कि मनोज नशे का आदी था। 27 अगस्त को दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने संतोषी के साथ मारपीट की। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद आरोपी ने शव को घर की बाड़ी में बने सेप्टिक टैंक में डालकर छिपा दिया। इसके बाद उसने संतोषी के भाइयों को गुमराह करने की कोशिश की। घटना के बाद से आरोपी मनोज उरांव फरार बताया जा रहा है।

रक्षाबंधन पर मायके नहीं पहुंची तो शुरू हुई तलाश

रक्षाबंधन के अवसर पर जब संतोषी अपने मायके नहीं पहुंची, तो उसके भाइयों को संदेह हुआ। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान घर की बाड़ी में बने सेप्टिक टैंक का ढक्कन खुला मिला। आसपास बदबू आने पर उन्होंने टैंक की जांच की, जिसमें संतोषी का शव बरामद हुआ।

कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में निकाला शव

शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में सेप्टिक टैंक से शव बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मनोज उरांव 5 सितंबर से फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.