Media24Media.com: #सेक्स रैकेट

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #सेक्स रैकेट. Show all posts
Showing posts with label #सेक्स रैकेट. Show all posts

किराए के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की रेड में 8 युवतियां बरामद, सरगना महिला गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। स्मृति नगर चौकी पुलिस और महिला रक्षा टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक मकान से 8 युवतियों को बरामद किया है। पुलिस ने सेक्स रैकेट संचालित करने वाली महिला और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के मुताबिक, नेहरू नगर क्षेत्र की विद्या विहार कॉलोनी स्थित मकान नंबर 146/8 को धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत (35) ने किराए पर लिया था। यहां वह पिछले करीब दो से तीन महीनों से बाहर से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार का धंधा चला रही थी।

मंगलवार रात पुलिस ने एक प्वाइंटर (डमी ग्राहक) भेजकर पूरे मामले की पुष्टि की और इसके बाद मकान पर छापा मारा। रेड के दौरान पुलिस को कमरे के अंदर कई युवतियां मिलीं और एक ग्राहक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि अधिकांश युवतियां पश्चिम बंगाल से बुलाई गई थीं, जबकि कुछ युवतियां छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों की रहने वाली हैं। ग्राहकों से सौदा तय होने के बाद इन युवतियों को दो से तीन दिन के लिए अलग-अलग स्थानों पर भेजा जाता था।

पुलिस ने सभी युवतियों को कस्टडी में लेकर पूछताछ की और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कोर्ट के नियमों के अनुसार उन्हें रिहा कर दिया गया। वहीं, इस मामले में सरगना धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत और दुर्ग निवासी ग्राहक अमन शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मौके से पुलिस ने एक पल्सर बाइक, 12 मोबाइल फोन, 5500 रुपये नकद, हुक्का और देह व्यापार में इस्तेमाल होने वाली आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि महिला बाहर से लड़कियों को बुलाकर मकान में रखती थी और ग्राहकों से सौदा तय होने के बाद उन्हें अलग-अलग जगहों पर भेजती थी। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.