Media24Media.com: #सियासी भूचाल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #सियासी भूचाल. Show all posts
Showing posts with label #सियासी भूचाल. Show all posts

CG NEWS : झीरम घाटी कांड को लेकर बयान पर सियासी भूचाल, प्रवक्ता हटाए गए

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। झीरम घाटी नक्सल कांड को लेकर दिए गए बयान ने छत्तीसगढ़ की सियासत में नया सियासी भूचाल खड़ा कर दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासनहीनता के आरोप में अपने वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी को पद से हटा दिया है। पार्टी का मानना है कि उनके कदम से संगठन की आधिकारिक लाइन और छवि को नुकसान पहुंचा है।


दरअसल, विकास तिवारी ने झीरम घाटी नक्सल कांड की जांच के लिए गठित न्यायिक जांच आयोग को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने कांग्रेस और भाजपा—दोनों ही दलों के कुछ नेताओं का नार्कोटेस्ट कराने की मांग की थी। इसी पत्र के सार्वजनिक होने के बाद पार्टी के भीतर असंतोष गहराया और इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना गया।

झीरम घाटी कांड बना विवाद की वजह

कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि झीरम घाटी कांड एक अत्यंत संवेदनशील विषय है और इस पर पार्टी की स्पष्ट और एकजुट राय रही है। ऐसे में व्यक्तिगत स्तर पर इस तरह की मांग कर मीडिया में वरिष्ठ नेताओं के नाम जोड़ना संगठनात्मक अनुशासन का उल्लंघन है।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर कार्रवाई

पूरे मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। पार्टी ने विकास तिवारी को तत्काल प्रभाव से वरिष्ठ प्रवक्ता पद से हटाते हुए तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने का नोटिस जारी किया है।


नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि पार्टी यह जानना चाहती है कि उन्होंने किस आधार पर न्यायिक आयोग को पत्र लिखा और किन परिस्थितियों में मीडिया में नेताओं के नामों का उल्लेख किया। पार्टी ने यह भी संकेत दिया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में आगे और कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस के भीतर अनुशासन और बयानबाजी को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.