Media24Media.com: #साहित्य उत्सव

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #साहित्य उत्सव. Show all posts
Showing posts with label #साहित्य उत्सव. Show all posts

रायपुर साहित्य उत्सव के प्रत्येक सत्र के बेहतर संचालन के लिए नियुक्त होंगे लायज़निंग अधिकारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर में 23 से 25 जनवरी तक आयोजित होने वाले रायपुर साहित्य उत्सव की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ संवाद के सभागृह में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्सव के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं और कार्यक्रम-संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में राज्यभर से चयनित लायजनिंग अधिकारी शामिल हुए। लायजनिंग अधिकारियों को रायपुर साहित्य उत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न सत्रों के सुचारु आयोजन हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।  

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि उत्सव के विभिन्न सत्रों के संचालन को सुचारु बनाने के लिए एक विशेष सत्र-सहयोग टीम गठित की जाएगी। इसके अंतर्गत प्रत्येक सत्र के लिए लायज़निंग अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे, जो कार्यक्रम से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियों का समन्वय करेंगे।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन समयबद्ध, व्यवस्थित और उच्च स्तर का हो, ताकि देशभर से आने वाले साहित्यकारों, कलाकारों और दर्शकों को एक बेहतरीन अनुभव मिल सके। रायपुर साहित्य उत्सव को लेकर प्रशासन और आयोजन समिति की सक्रिय तैयारियाँ अब अंतिम चरण में पहुँच रही हैं।

इस बैठक में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, अपर संचालक जनसंपर्क उमेश मिश्रा तथा संयुक्त संचालक जितेन्द्र नागेश उपस्थित थेे। सभी ने आयोजन को सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए।

नवा रायपुर में साहित्य उत्सव: 30 दिसंबर तक जमा होंगी विद्यार्थियों की कविताएं और कहानियां

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : नवा रायपुर में अगले महीने होने वाले साहित्य उत्सव के पहले प्रदेश के सभी जिलों में महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए कहानी एवं कविता प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। इन दोनों प्रतियोगिताओं में जिला स्तर पर विजेताओं को पुरस्कार भी मिलेंगे। जिले के विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शामिल किया जायेगा और सर्वोत्कृष्ठ कहानी तथा कविता को रायपुर साहित्य उत्सव में पुरस्कृत किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के लिये जिलेवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं।


प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं अपनी स्वरचित कविता और कहानी 30 दिसंबर 2025 तक जिले के नोडल अधिकारी कार्यालय में जमा करा सकते हैं। 30 दिसंबर के बाद मिली कहानियों-कविताओं को प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जायेगा। प्रदेश की समृद्धशाली साहित्यिक विरासत को लोगों तक पहुंचानें और साहित्य लेखन में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए नवा रायपुर में 23-25 जनवरी 2026 तक रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन होगा।

साहित्य उत्सव के तहत जिलेवार महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए आयोजित होने वाली कविता-कहानी प्रतियोगिताओं में पहले पुरस्कार के रूप में 5,100 रूपए, दूसरे पुरस्कार के रूप में 3,100 रूपए और तीसरे पुरस्कार के रूप में 1,500 रूपए की धनराशि दी जाएगी। इसी तरह दोनों प्रतियोगिताओं में 1000-1000 रूपए के तीन-तीन प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए जायेंगे। जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त कहानी-कविताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया जायेगा। राज्य स्तर पर पहले पुरस्कार के रूप में 21,000 रूपए, दूसरे पुरस्कार के रूप में 11,000 रूपए और तीसरे पुरस्कार के रूप में 7,000 रूपए की धनराशि दी जाएगी। इसी तरह दोनों प्रतियोगिताओं में राज्य स्तर पर 5,100-5,100 रूपए के तीन-तीन प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए जायेंगे।

प्रतियोगिता में शामिल की जाने वाली कविता न्यूनतम 8 छंदों की मौलिक, अप्रकाशित तथा टंकित होनी चाहिए। इसी तरह कहानी 1200 शब्दों में मौलिक, अप्रकाशित और टंकित होनी चाहिए। प्रतिभागी किसी महाविद्यालय-विश्वविद्यालय का विद्यार्थी हो एवं उसकी आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रतिभागी को अपने महाविद्यालय का परिचय पत्र अथवा प्राचार्य का प्रमाणपत्र भी लगाना होगा। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। पुरस्कारों की घोषणा जनवरी 2026 में की जाएगी और पुरस्कृत प्रतिभागियों को 23, 24, 25 जनवरी 2026 को होने वाले रायपुर साहित्य उत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा। प्रविष्टी जमा करते समय कविता-कहानी के प्रारंभ में ऊपर एवं लिफाफे पर “युवा हिंदी कविता-कहानी लेखन प्रतियोगिता“ अवश्य अंकित करना होगा। पुरस्कृत कविताओं-कहानियों का संकलन कर प्रकाशित किया जाएगा जिसका विमोचन रायपुर साहित्य उत्सव के मंच पर किया जाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.