Media24Media.com: #सास-दामाद कांड

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #सास-दामाद कांड. Show all posts
Showing posts with label #सास-दामाद कांड. Show all posts

सास-दामाद कांड में नया धमाका! 10 महीने बाद फिर फरार, अब बहनोई संग जाने का आरोप

No comments Document Thumbnail

 अलीगढ़/सीतामढ़ी। अलीगढ़ का चर्चित सास-दामाद प्रकरण एक बार फिर चर्चा में है। करीब 10 महीने पहले अपने दामाद के साथ घर छोड़ने वाली महिला के दोबारा लापता होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वह इस बार अपने बहनोई के साथ चली गई और करीब दो लाख रुपये नकद व कीमती जेवरात भी साथ ले गई।


जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय महिला अप्रैल 2025 में अपने परिवार को छोड़कर 18 वर्ष छोटे दामाद राहुल के साथ चली गई थी। उस समय यह मामला क्षेत्र में काफी चर्चित रहा। बाद में दोनों अलीगढ़ से निकलकर बिहार के सीतामढ़ी में रहने लगे, जहां राहुल फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता था।

बताया जा रहा है कि 6 फरवरी को राहुल काम पर गया था। उसी दौरान महिला घर से चली गई। राहुल का आरोप है कि वह अपने साथ लगभग ₹2 लाख नकद और जेवरात लेकर गई है तथा इस बार अपने बहनोई (जीजा) के साथ गई है।

कैसे शुरू हुआ था मामला?

मामला अप्रैल 2025 में तब सामने आया था, जब राहुल की शादी मनोहरपुर की एक युवती से तय हुई थी। सगाई के बाद राहुल की बातचीत अपनी होने वाली सास से होने लगी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और शादी से 12 दिन पहले महिला राहुल के साथ चली गई।

मामला थाने तक पहुंचा था, जहां दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई थी। इसके बाद दोनों बिहार चले गए थे।

पुलिस का पक्ष

ताजा घटनाक्रम के बाद राहुल ने अलीगढ़ के दादों थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने अधिकार क्षेत्र का हवाला देते हुए कहा कि घटना बिहार में हुई है। इसलिए आगे की कार्रवाई संबंधित राज्य की पुलिस करेगी।

फिलहाल मामले में बिहार पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.