Media24Media.com: #साय कैबिनेट का विस्तार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #साय कैबिनेट का विस्तार. Show all posts
Showing posts with label #साय कैबिनेट का विस्तार. Show all posts

छत्तीसगढ़ के साय मंत्रिमंडल का विस्तार, कौन-कौन ले रहे मंत्री पद की शपथ, देखिए Live

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल का आज 20 अगस्त 2025 को विस्तार हो रहा है। यह शपथ ग्रहण समारोह राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में आज सुबह 10:30 बजे शुरू हो गया है। इस मंत्रिमंडल विस्तार में तीन नए मंत्री शामिल हो रहे हैं, जिनके नाम हैं:-


गजेंद्र यादव (विधायक, दुर्ग शहर)
राजेश अग्रवाल (विधायक, अंबिकापुर)
गुरु खुशवंत साहेब (विधायक, आरंग, सतनामी समाज के गुरु)

तीनों विधायकों ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से देर रात मुलाकात की थी, जिसके बाद उनके नामों पर मुहर लग गई थी। मंत्रिमंडल विस्तार का यह कार्यक्रम भाजपा की आगामी राजनीतिक रणनीति और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इस विस्तार के साथ साय मंत्रिमंडल में कुल 14 मंत्री होंगे, जो छत्तीसगढ़ के राज्य गठन के बाद पहली बार है।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर सभी भाजपा विधायकों को आमंत्रित किया गया है और इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। समारोह को लाइव देखने के लिए ठीक 10:30 बजे नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

देखिए शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण:-

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.