Media24Media.com: #सामाजिक विज्ञान शिक्षक

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #सामाजिक विज्ञान शिक्षक. Show all posts
Showing posts with label #सामाजिक विज्ञान शिक्षक. Show all posts

एक मास्टर, दो स्कूल, दो राज्य: छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में नौकरी करता पकड़ा गया

No comments Document Thumbnail

सूरजपुर, छत्तीसगढ़। ओड़गी विकासखंड के बिहारपुर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी व अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सामाजिक विज्ञान शिक्षक राजेश कुमार वैश्य का नाम चर्चा में है। मामला इसलिए चौंकाने वाला है क्योंकि वे सिर्फ छत्तीसगढ़ में ही नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के ग्राम मकरोहर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी पदस्थ हैं।


दोहरी नौकरी का खुलासा

राजेश कुमार वैश्य ने दोनों राज्यों में हाजिरी पूरी करने का तरीका अपनाया।

मकरोहर स्कूल का समय: सुबह 10:30 से शाम 4 बजे तक

बिहारपुर स्कूल की पहली पाली: सुबह 8 बजे से 11:45 बजे तक

इस तालमेल के चलते वे सुबह बिहारपुर स्कूल में हाजिरी लगाते हैं और दोपहर में मकरोहर स्कूल पहुंचकर वहां भी उपस्थिति दर्ज कर लेते हैं।

स्थानीय कनेक्शन का फायदा

राजेश वैश्य मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्राम मकरोहर के रहने वाले हैं, लेकिन उन्होंने बिहारपुर, छत्तीसगढ़ से भी निवास प्रमाण पत्र बनवा लिया। मकरोहर मध्यप्रदेश का आखिरी गांव है और बिहारपुर से सटा हुआ है, जिसका फायदा उठाकर उन्होंने दोनों राज्यों में नौकरी कर ली।

प्रशासन और ग्रामीणों की प्रतिक्रिया

स्थानीय लोग शिक्षक की इस दोहरी नौकरी से नाराज़ हैं और प्रशासन के मौन पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है, “स्थानीय होने के कारण प्राचार्य और स्टाफ चुप रहते हैं।”

शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई

मामला उजागर होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं। अब सभी की निगाहें शिक्षा विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं।a

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.