Media24Media.com: #साइक्लोनिक सिस्टम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #साइक्लोनिक सिस्टम. Show all posts
Showing posts with label #साइक्लोनिक सिस्टम. Show all posts

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा तापमान, अगले कुछ दिनों में गर्मी का प्रकोप तेज होने के आसार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 1-2 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे प्रदेश में गर्मी का असर और तेज होगा।


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में बारिश या बादल का कोई असर नहीं है। साफ आसमान और तेज धूप के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। दुर्ग प्रदेश के सबसे गर्म इलाकों में शामिल हो गया है, जबकि अंबिकापुर में अपेक्षाकृत तापमान कम बना हुआ है।

दरअसल, दक्षिण से मध्य भारत तक फैले साइक्लोनिक सिस्टम के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। इसके चलते सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ रही हैं और तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह गर्मी की शुरुआत है और आने वाले 3-4 दिनों में तापमान और बढ़ेगा।

42 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

14 अप्रैल के बाद लू चलने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 14 अप्रैल के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने की स्थिति बन सकती है। दिन के समय बाहर निकलना जोखिम भरा हो सकता है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए।

सावधानी बरतने की सलाह

बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लें तथा हल्के और ढीले कपड़े पहनें। जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें और सिर को ढककर रखें।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने की चेतावनी दी है, ऐसे में अभी से सावधानी बरतना जरूरी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.