Media24Media.com: #सहयोग केंद्र’ फिर शुरू

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #सहयोग केंद्र’ फिर शुरू. Show all posts
Showing posts with label #सहयोग केंद्र’ फिर शुरू. Show all posts

CG NEWS : भाजपा का ‘सहयोग केंद्र’ फिर शुरू, मंत्री सुनेंगे कार्यकर्ताओं की शिकायतें

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। प्रदेश भाजपा ने एक बार फिर कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने और उनके निराकरण के लिए पार्टी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ‘सहयोग केंद्र’ शुरू करने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत सोमवार, 6 अक्टूबर से होगी।


पहले दिन राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सहयोग केंद्र में मौजूद रहेंगे और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे। कार्यकर्ताओं को इसके लिए दोपहर 1 से 2 बजे के बीच पंजीयन कराना होगा।

भाजपा ने इस बार सहयोग केंद्र की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने को सौंपी है। पार्टी का कहना है कि पिछले अनुभव को देखते हुए यह व्यवस्था और अधिक प्रभावी तरीके से संचालित की जाएगी।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने ठाकरे परिसर में सहयोग केंद्र की पुनः शुरुआत पर कहा कि “कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और सहयोग हमारी प्राथमिकता है। हर मंत्री को पार्टी कार्यालय में बारी-बारी से बैठना होगा।” उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी 14 अक्टूबर को सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

भाजपा ने पहले चरण में पांच मंत्रियों की ड्यूटी लगाई है—

  • 6 अक्टूबर: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
  • 7 अक्टूबर: स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव
  • 8 अक्टूबर: वन मंत्री केदार कश्यप
  • 9 अक्टूबर: तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
  • 10 अक्टूबर: खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने वर्ष 2023 में सत्ता में लौटने के बाद सहयोग केंद्र की शुरुआत की थी, ताकि पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायतों और सुझावों पर सीधा संवाद स्थापित किया जा सके। हालांकि, बाद में लोकसभा और नगरीय निकाय चुनावों की आचार संहिता लागू होने के चलते यह केंद्र अक्टूबर 2024 में बंद कर दिया गया था। करीब एक साल बाद, कार्यकर्ताओं की मांग पर इसे फिर से शुरू किया जा रहा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.