Media24Media.com: #सरगुजा सहकारी बैंक घोटाला

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #सरगुजा सहकारी बैंक घोटाला. Show all posts
Showing posts with label #सरगुजा सहकारी बैंक घोटाला. Show all posts

सरगुजा सहकारी बैंक घोटाला: 30 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी पर ED की एंट्री, जांच शुरू

No comments Document Thumbnail

 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर की तीन शाखाओं में सामने आए 30.51 करोड़ रुपये के कथित घोटाले ने अब बड़ा मोड़ ले लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच अपने हाथ में ले ली है।


जानकारी के मुताबिक शंकरगढ़, कुसमी और रामानुजगंज शाखाओं में करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन और ऋण वितरण में भारी अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। आरोप है कि करीब 500 किसानों के नाम पर बिना जानकारी और सहमति के किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन स्वीकृत किए गए और बैंकिंग नियमों की अनदेखी की गई।

किसानों का कहना है कि बैंक रिकॉर्ड सामने आने के बाद उन्हें पता चला कि उनके नाम पर फर्जी तरीके से ऋण स्वीकृत कर खातों में लेन-देन किया गया। शिकायतों के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता गया।

मामले पर रामविचार नेताम ने कहा कि राज्य सरकार वित्तीय अनियमितताओं पर जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सरकार के हस्तक्षेप के बाद प्रभावित शाखाओं में खाद और बीज वितरण व्यवस्था भी दोबारा बहाल की गई है।

इस पूरे प्रकरण में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच एजेंसियां बैंक रिकॉर्ड, ऋण दस्तावेज और करोड़ों के लेन-देन की जांच कर रही हैं।

गौरतलब है कि रामानुजगंज क्षेत्र के किसानों ने कार्रवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी थी, जिसके बाद जांच और तेज हुई।

अब ED की एंट्री के बाद प्रभावित किसानों को उम्मीद है कि 30 करोड़ रुपये से ज्यादा के इस कथित घोटाले की पूरी सच्चाई सामने आएगी और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.