Media24Media.com: #सतनामी समाज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #सतनामी समाज. Show all posts
Showing posts with label #सतनामी समाज. Show all posts

तुमगांव : UPSC उत्तीर्ण करने वाले संजय डहरिया का सतनामी समाज द्वारा भव्य स्वागत

No comments Document Thumbnail
तुमगांव। नगर पंचायत तुमगांव परिक्षेत्र के समस्त सतनामी समाज एवं सभी पदाधिकारियों द्वारा UPSC उत्तीर्ण कर IAS  के लिए स्थान बनाने वाले संजय डहरिया पिता लखन डहरिया का आगमन महासमुंद जिले के नगर पंचायत तुमगांव के पावन धारा में सतनामी समाज के बीच हुआ जहां IAS संजय डहरिया का भव्य स्वागत किया गया।

तथा यहां तुमगांव चौंक से बस स्टैंड के पास जैतखंभ में संजय डहरिया ने परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की आरती कर उन्होंने समाज को संबोधित कर अपने IAS बनने की अपने लगन और मेहनत का कठिनाई को पर चर्चा किया गया और समाज के सभी बच्चों को ऐसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया और उन्होंने यहां भी कहा कि बच्चे के माता पिता को भी बोला गया कि कोई बच्चा लगन और मेहनत कर रहा है पढ़ने के लिए तो उससे आगे पढ़ाते रहे जिसे आगे चलकर मेरी तरह बन सके।

यहां कार्यक्रम में सम्मिलित जिसमें हमारे परिक्षेत्र के अध्यक्ष वेदराम गिलहरे सर का महत्वपूर्ण योगदान बताया तथा। कार्यक्रम में सम्मिलित तुमगांव सभी सतनामी समाज को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के बच्चो को भी उनके करियर में आगे बढ़ाने के लिए उनके पालक का विशेष योगदान रहना चाहिए जिससे वह अपने मंजिल तक पहुंच पाए।...

बलिदानी राजा गुरु बालकदास फिल्म साहस और शौर्य की अनुपम गाथा : मुख्यमंत्री साय

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित अंबुजा मॉल के सिनेमाघर में छत्तीसगढ़ी फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” को देखने पहुँचे।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा, विधायक रोहित साहू, धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सतनामी समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” फिल्म साहस और शौर्य की अनुपम गाथा है। गुरु बालकदास ने अंग्रेजों एवं पिंडारियों द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार और भुखमरी के विरुद्ध न केवल संघर्ष किया, बल्कि समाज को संगठित करने का भी प्रयास किया। उन्होंने शिक्षा का अलख जगाने, सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने और अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों का विरोध करने के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री साय ने यह घोषणा की कि फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक दर्शक इस प्रेरणादायी गाथा को देख सकें और अपने इतिहास तथा विरासत से जुड़ सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ राज्य प्रारंभ से ही वीर शहीदों और संत-महात्माओं की धरती रहा है। आवश्यकता है कि हम अपने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के इतिहास को जानें और समझें। उन्होंने कहा कि यह फिल्म छत्तीसगढ़ की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका, राज्य की समृद्ध संस्कृति, सामाजिक सद्भाव, अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष और जीवन की सहजता को अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत करती है।

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा की प्रतिभाओं की सराहना करते हुए कहा कि हमारे कलाकार, निर्देशक और पूरी यूनिट मेहनत और लगन से कार्य कर रही है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा आज दर्शकों के दिलों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित फिल्म सिटी का निर्माण छत्तीसगढ़ी सिनेमा को बेहतर अधोसंरचना, अधिक अवसर और राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और राज्य की सांस्कृतिक पहचान और भी सशक्त होगी।

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का किया गया गठन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिले के बसना एवं भंवरपुर क्षेत्र मे प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का गठन किया गया जिसमें बसना ब्लॉक व दूसरे विभाजित भंवरपुर ब्लॉक के गठन मंडी प्रांगण में संपन्न हुआ इसके पूर्ण बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार ब्लॉक बसना से अलग कर भंवरपुर ब्लॉक गठन करने बैठक आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व महासचिव एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एस आर बंजारे, प्रदेश सहसचिव दिनेश बंजारे, प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी यूथ मधुबाला रात्रे की उपस्थिति रहा एवं जिला से अध्यक्ष विजय बंजारे, उpपाध्यक्ष खोसिल गेंद्रे, हीरालाल कोयल, महिला विंग कुमारी भास्कर, कार्यकारिणी सदस्य रामकुमार गायकवाड़ के नेतृत्व में भंवरपुर क्षेत्र में होने वाले सामाजिक गांव के प्रतिनिधियों को उपस्थिति में मनोयन की प्रक्रिया संपन्न किया गया।

इस बैठक का शुभारंभ परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की पूजा अर्चना के साथ शुरुआत किया गया जिसमे जिला अध्यक्ष विजय बंजारे ने मनोयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी समाज जन को दिया गया एवं एस आर बंजारे ने प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की नियमावली और चुनाव प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी, दिनेश बंजारे ने प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश एवं जिला में विभिन्न रचनात्मक कार्यों पर प्रकाश डाला, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला जिला प्रभारी महासमुंद मधुबाला रात्रे ने कहा महिला की ज्यादा ज्यादा उपस्थिति पर ही समाज संगठित होगा महिलाओं को समाज के बैठकों में लाना होगा तभी संगठन के प्रति और संगठन के कार्य का प्रति उनका विश्वास जागेगा और ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थिति दर्ज करेगी महिलाओं को नजर अंदाज कर बेहतर समाज का निर्माण हम नहीं कर सकते।

इसी प्रकार से कुमारी भास्कर ने कहा कि हम छोटे-छोटे संस्था में बैठे रहेंगे तो संगठित नहीं होंगे इसलिए प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के बैनर में आकर हमको काम करना होगा तभी हमारी एकता दिखेगी महिला प्रकोष्ठ के गठन की जिम्मेदारी हमारी है आप सबको सहयोग करने की जरूरत पड़ेगी,  इसी प्रकार से उपाध्यक्ष खोसिल गेंड्रे ने निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद लोगों का नाम को संबोधित किये  गए जो नवनिर्वाचित पदाधिकारी के नाम क्रमशः इस प्रकार है

ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर सिंह भारद्वाज, उपाध्यक्ष भीम राव जाटवर, बाबूलाल कुर्रे, डमरूधर रात्रे ,उपाध्यक्ष रामकुवर लहरे सचिव शेतलाल खूंटे, सहसचिव सालिकराम टंडन ,कोषाध्यक्ष रामकुमार भारती, मीडिया प्रभारी सुखदेव भारद्वाज, प्रवक्ता सेत कुमार, सलाहकार अक्ती राम ओगरे, युवा प्रकोष्ठ के ब्लॉक पदाधिकारी बने ब्लॉक अध्यक्ष अमित कुमार रत्नाकर, उपाध्यक्ष पुरंदर बंजारे, सचिव उसत कुमार टंडन सभी पदाधिकारी को प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी ने बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दिए गठन प्रक्रिया में सहयोग के लिए सरायपाली से चांदसिंह रात्रे गुरुजी, ब्लॉक अध्यक्ष श्यामलाल बारिक, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली बारिक, चित्र कुमार भारती ब्लॉक अध्यक्ष महासमुंद, उपाध्यक्ष यूथ सोनू टंडन बागबाहरा थे विभिन्न गांवों से आए समाज प्रमुखों में वृंदावन, गीता प्रसाद शोभाराम कोसरिया, रमेश ओगरे, राजेश कोसरिया देवलाल बंजारे, वेदराम रमेश कुमार, ओगरे, अक्ति राम ओगरे धनेश्वर भास्कर, फूल सिंह बंजारे, तुलाराम, मोतीराम जटवार, नारायण, नकुल सियाराम खटकर सहित सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थे।


मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों से भण्डारपुरी धाम को मिली सौगात, गुरुद्वारा निर्माण के लिए 17 करोड़ की स्वीकृति

No comments Document Thumbnail

 भंडारपुरी/आरंग/रायपुर। सतनामी समाज की आस्था का पावन केंद्र और परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की कर्मभूमि भण्डारपुरी धाम को बड़ी सौगात मिली है। यहां गुरुद्वारा (मोतीमहल) निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने ₹17 करोड़ 11 लाख 22 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।


यह ऐतिहासिक निर्णय सतनामी समाज के गुरु एवं आरंग विधायक, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में आरंग नगर में आयोजित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम में, उनकी उपस्थिति में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने इस घोषणा की थी।

सतनामी समाज ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम और कैबिनेट मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

भाजपा सरकार का कहना है कि वह सदैव अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। भण्डारपुरी धाम आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

गुरुद्वारा (मोतीमहल) निर्माण की स्वीकृति न केवल सतनामी समाज बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था को नई ऊँचाई प्रदान करेगी। इससे आने वाले समय में भण्डारपुरी धाम को भव्य और दिव्य स्वरूप मिलेगा और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

सतनामी समाज के उत्तराधिकारी, अब साय कैबिनेट में मंत्री - जानिए कौन हैं खुशवंत साहेब

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहेब को मंत्री पद मिला है। वे सतनामी समाज से आते हैं और सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास गुरु गोसाई के बेटे हैं।


पहली बार के विधायक, बड़ी जीत

खुशवंत साहेब 2023 के विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बने। उन्होंने रायपुर जिले की आरंग विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और कांग्रेस के दिग्गज मंत्री शिवकुमार डहरिया को 16,538 वोटों से हराकर सबको चौंका दिया। चुनाव से महज तीन महीने पहले ही उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था।

सतनामी समाज से गहरा नाता

36 वर्षीय खुशवंत साहेब अविवाहित हैं। वे सतनामी समाज के गुरु बालदास गुरु गोसाई के बेटे और भंडारपुरी गद्दी के उत्तराधिकारी हैं। समाज में उनकी गहरी पकड़ मानी जाती है। उनका पूरा नाम गुरु खुशवंत दास साहिब गुरु गोसाई है।

शिक्षा और व्यवसाय

खुशवंत साहेब ने 2017 में मैट्स यूनिवर्सिटी, आरंग से एम.टेक की पढ़ाई पूरी की। राजनीति में आने से पहले वे कृषि और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े रहे। निर्वाचन आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति करीब 2 करोड़ 8 लाख रुपये है।

कुतुब मीनार से ऊँचा जैतखाम सतनामी समाज का गौरव है–मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

No comments Document Thumbnail

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित सतनामी समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों के शपथग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा समाज के विकास का मूलमंत्र है। समाज के सर्वांगीण विकास के लिए हम सबको मिल-जुलकर कार्य करना होगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में गिरौदपुरी धाम में कुतुब मीनार से भी ऊँचा जैतखाम निर्मित किया गया, साथ ही अनेक विकास कार्य भी संपन्न हुए। इससे न केवल समाज का गौरव बढ़ा है, बल्कि सतनामी समाज को वैश्विक पहचान भी मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है। इसी अनुरूप हमारी सरकार ने भी छत्तीसगढ़ को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि बाबा गुरु घासीदास जी के आशीर्वाद से यह संकल्प अवश्य पूर्ण होगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर राजधानी रायपुर में सतनामी समाज के बहुद्देशीय भवन निर्माण हेतु 1 करोड़ रुपये की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, गिरौदपुरी स्थित मड़वा महल के शेष अधूरे कार्यों की पूर्णता हेतु 50 लाख रुपये की मंजूरी भी प्रदान की गई। उन्होंने समारोह में सम्मानित हो रहे प्रतिभावान विद्यार्थियों को पाँच–पाँच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर कक्षा 10वीं और 12वीं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सतनामी समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जब समाज के पदाधिकारी प्रतिबद्धता, निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते हैं, तो समाज की विश्वसनीयता बढ़ती है और समरसता के साथ समाज प्रगति की दिशा में अग्रसर होता है। उन्होंने कहा कि टीम भावना से कार्य करने पर रचनात्मक प्रयासों को बल मिलता है। उन्होंने गिरौदपुरी धाम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री एल.एल. कोसले के नेतृत्व में भव्य धर्मशाला निर्माण की पहल के लिए बधाई भी दी।

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के आशीर्वाद से उन्हें सार्वजनिक जीवन के इन 40 वर्षों में विधायक, सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्री और अब विधानसभा अध्यक्ष जैसे विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने का अवसर मिला। बाबा जी का “मनखे-मनखे एक बराबर” का संदेश, श्वेत ध्वजा और श्वेत वस्त्र प्रदेश को शांति का प्रतीक बनाते हैं। पंथी नृत्य की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति भी विश्व में छत्तीसगढ़ की शांति व समरसता को स्थापित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी की सहभागिता और बाबा जी के आशीर्वाद से आने वाले समय में छत्तीसगढ़ देश का सबसे विकसित राज्य बनेगा।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि समाज की उन्नति के लिए सामाजिक एकता और शिक्षा दो महत्त्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और प्रत्येक वर्ष प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में सतनामी समाज उन्नति के नए शिखर पर पहुँचेगा।

खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने सतनामी समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि इन पदाधिकारियों के कंधों पर समाज को सशक्त बनाने की बड़ी ज़िम्मेदारी है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में समाज को और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही उद्योग, व्यापार एवं स्वरोजगार की दिशा में समाज को आगे आने का आह्वान किया। मंत्री श्री बघेल ने जानकारी दी कि देशभर से पधारे सतनामी समाज के आध्यात्मिक गुरुओं की उपस्थिति में गिरौदपुरी धाम में ‘गुरु दर्शन’ के उपरांत एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी समाजजनों की सहभागिता अपेक्षित है।

कार्यक्रम को सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, गुरु खुशवंत साहेब, प्रगतिशील सतनामी समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री एल.एल. कोसले ने भी संबोधित किया।

इस शपथग्रहण समारोह में विधायकगण श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, श्रीमती उत्तरी जांगड़े, श्रीमती शेषराज हरवंश, श्रीमती कविता प्राण लहरे, उत्तर प्रदेश से श्री कमलेश दास, असम से श्री मदन सतनामी, बिहार से श्री श्याम दास, ओडिशा से सूरज भारती, राजस्थान से मारवाड़ सतनामी समाज के अध्यक्ष श्री महेंद्र सतनामी, मध्यप्रदेश से श्री किशन बंजारे तथा दिल्ली से डॉ. जगजीवन खरे सहित सतनामी समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अध्यात्म गुरुगण उपस्थित रहे। साथ ही, प्रदेश साहू समाज, यादव समाज, कुर्मी समाज, सर्व आदिवासी समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगण भी इस समारोह में सम्मिलित हुए।


भाजपा विधायक और सतनामी समाज के गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर हमला, बाल-बाल बचे विधायक

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : आरंग क्षेत्र से भाजपा विधायक और सतनामी समाज के गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर शनिवार देर शाम असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। घटना में विधायक की कार के सामने के शीशे टूट गए, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


विधायक गुरु खुशवंत साहेब शनिवार को बेमेतरा जिले के दौरे पर थे। वे नवागढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर लौट रहे थे। रात लगभग 7 से 7.30 के बीच (IST) बेमेतरा-रायपुर बायपास पर भोईनाभांठा के पास उनकी कार पर अचानक पथराव हुआ। इस हमले में उनकी कार के सामने के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमला किसने और किन कारणों से किया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इस हमले के बाद बेमेतरा और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। विधायक के समर्थकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।

घटना के बाद आरंग विधायक गुरु खुशवंत ने बेमेतरा एसएसपी रामकृष्ण साहू और बेमेतरा से भाजपा विधायक दीपेश साहू से मुलाकात की। इस दौरान घटना के संबंध में जानकारी दी। वहीं, विधायक दीपेश साहू ने कहा, 'ईश्वर की कृपा से वह पूर्णतः शकुशल हैं। यह हम सभी के लिए राहत की बात है। हम असामाजिक तत्वों के इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।'

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.