Media24Media.com: #सड़कदुर्घटना

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #सड़कदुर्घटना. Show all posts
Showing posts with label #सड़कदुर्घटना. Show all posts

तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो नाबालिगों की मौत

No comments Document Thumbnail

 कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम लिटियाखार में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिग युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बिना हेलमेट के बाइक पर सवार थे।


पुलिस के मुताबिक, करण चौहान (16) बाइक चला रहा था, जबकि राजा नेटी (14) पीछे बैठा था। दोनों लिटियाखार की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान एक मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़

दुर्घटना के बाद आसपास के राहगीर मौके पर पहुंचे और दीपका पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में दोनों के बिना हेलमेट बाइक चलाने और तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुलिस जांच कर रही है।


देर रात होने के कारण दोनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। शनिवार को पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे की खबर से गांव में मातम पसरा है। दोनों नाबालिगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नाबालिगों को वाहन न दें और बाइक चलाते समय हेलमेट समेत सभी यातायात नियमों का पालन करें।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.