Media24Media.com: #सड़क

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #सड़क. Show all posts
Showing posts with label #सड़क. Show all posts

राज्यपाल डेका ने राजधानी की यातायात व्यवस्था और बढ़ती दुर्घटनाओं पर जताई चिंता

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने राजधानी रायपुर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था और लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने आज राजभवन में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की बैठक लेकर इस संबंध में विस्तृत चर्चा की तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

राज्यपाल ने कहा कि राजधानी की जनसंख्या और वाहनों की संख्या के अनुपात में यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित और अनुशासित बनाये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने यातायात प्रबंधन और ट्रैफिक मॉनिटरिंग को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिये।

बैठक में राज्यपाल डेका ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में मानव जीवन की क्षति अत्यंत दुखद है। इसे रोकने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग कड़ाई से कार्रवाई करें। अवैध पार्किंग, नशे में वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाने, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सतर्कता और जन सहयोग से ही सुरक्षित यातायात की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री साय आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ और महासमुंद के दौरे पर

No comments Document Thumbnail

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज प्रदेश के दो जिलों सारंगढ़-बिलाईगढ़ और महासमुंद के दौरे पर रहेंगे। अपने कार्यक्रम के तहत वे कई आयोजनों में शामिल होंगे।


सुबह 11:20 बजे रायपुर से रवाना होकर मुख्यमंत्री सबसे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे और जनसमूह को संबोधित करेंगे। इसके बाद नव-निर्मित भाजपा कार्यालय का लोकार्पण करेंगे, जिससे पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री सारंगढ़ में सड़क, भवन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

शाम 3 बजे वे महासमुंद जिले के लिए रवाना होंगे, जहां "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण करेंगे। इसके अलावा, चरण पादुका वितरण कार्यक्रम में जरूरतमंदों को सामग्री प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर दोनों जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। सुरक्षा और स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.