Media24Media.com: #शीतलहर का अलर्ट

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #शीतलहर का अलर्ट. Show all posts
Showing posts with label #शीतलहर का अलर्ट. Show all posts

छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन कड़ाके की ठंड और शीतलहर का अलर्ट

No comments Document Thumbnail

 CG Weather Update: प्रदेश में ठंड का असर तेजी से बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड और शीतलहर की स्थिति बने रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे ठिठुरन भरी सर्दी लोगों को और परेशान करेगी।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, विशेषकर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में घना कोहरा छाने की संभावना है। हाल ही में अंबिकापुर में तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान है। वहीं, अन्य जिलों में भी रात के तापमान में निरंतर गिरावट देखी जा रही है।

विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की और कमी दर्ज हो सकती है। कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता प्रभावित होने की भी आशंका है।

शुक्रवार को राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, रायपुर और बेमेतरा जिलों के कुछ हिस्सों में शीतलहर की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में दुर्ग जिले के एक-दो क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने नागरिकों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है। विशेष रूप से बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग सुबह-शाम ठंडी हवाओं से बचें। वाहन चालकों को कोहरे के कारण सतर्क रहकर सफर करने की अपील की गई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.