Media24Media.com: #शिशुपाल पर्वत

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #शिशुपाल पर्वत. Show all posts
Showing posts with label #शिशुपाल पर्वत. Show all posts

Mahasamund : शिशुपाल पर्वत के नीचे युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त नहीं

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। जिले के सरायपाली विकासखंड स्थित शिशुपाल पर्वत के नीचे एक युवक और युवती के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रविवार सुबह ग्रामीणों ने दोनों शव देखे और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सरायपाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


शिनाख्त नहीं, जांच तेज

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे मामला और पेचीदा हो गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शव कितने समय पुराने हैं और किन परिस्थितियों में दोनों की मौत हुई। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

हर एंगल से जांच

स्थानीय स्तर पर युवक-युवती के प्रेमी जोड़ा होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र पहले भी इस तरह की घटनाओं को लेकर चर्चा में रहा है। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी भी अटकल की पुष्टि नहीं की है और इसे शुरुआती कयास बताया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आत्महत्या, दुर्घटना और आपराधिक पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 
 
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.