Media24Media.com: #शासकीय आदिवासी बालक आश्रम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #शासकीय आदिवासी बालक आश्रम. Show all posts
Showing posts with label #शासकीय आदिवासी बालक आश्रम. Show all posts

इकलौते बेटे की मौत से भड़का आदिवासी समाज, NH-130C पर चक्काजाम

No comments Document Thumbnail

 गरियाबंद। बड़े गोबरा स्थित शासकीय आदिवासी बालक आश्रम के छात्र राघव मंडावी की मौत से आक्रोशित आदिवासी समाज ने आज नेशनल हाईवे 130C पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। प्रदर्शनकारी आश्रम अधीक्षक पर कार्रवाई तथा मृतक छात्र के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।


जानकारी के अनुसार ग्राम भाठीगढ़ में संचालित आश्रम में रहकर ग्राम गजकन्हार, विकासखंड नगरी निवासी छात्र पढ़ाई कर रहा था। 20 जनवरी को उसने तबीयत खराब होने की शिकायत अपने साथियों और कर्मचारियों से की तथा माता-पिता से बात कराने की गुहार लगाई, लेकिन आरोप है कि उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर छात्र के पिता फिरतु राम मंडावी आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बेटे को बेहद कमजोर अवस्था में बिस्तर पर पाया। इसके बाद उन्होंने अवकाश के लिए आवेदन दिया और 26 जनवरी को उसे घर ले जाकर उपचार शुरू किया। तबीयत में सुधार न होने पर धमतरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे राघव मंडावी ने दम तोड़ दिया।

इकलौते पुत्र की मौत से दुखी पिता ने आरोप लगाया कि समय पर इलाज मिल जाता तो उनके बेटे की जान बच सकती थी। जनपद सदस्य सुकचंद धुव्र ने भी आश्रम प्रबंधन की लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई, जिम्मेदार अधिकारियों पर केस दर्ज करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। प्रशासन द्वारा स्थिति को संभालने के प्रयास जारी हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.