Media24Media.com: #शांत सत्संग सभा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #शांत सत्संग सभा. Show all posts
Showing posts with label #शांत सत्संग सभा. Show all posts

CG NEWS : धार्मिक सभा में सनसनीखेज हमला, बुजुर्ग महिलाओं को बनाया निशाना

No comments Document Thumbnail

 सक्ती (छत्तीसगढ़)। जिले में रविवार को एक शांत सत्संग सभा उस समय हिंसा में बदल गई, जब एक युवक ने सत्संग में बैठी बुजुर्ग महिलाओं पर अचानक डंडे से हमला कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ बुजुर्ग महिलाएं एक कमरे में बैठकर सत्संग कर रही थीं। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और बिना किसी विवाद या चेतावनी के डंडे से महिलाओं पर हमला शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और महिलाएं जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगीं।

हमले में तीन बुजुर्ग महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.