Media24Media.com: #शव यात्रा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #शव यात्रा. Show all posts
Showing posts with label #शव यात्रा. Show all posts

जिंदा मंत्री की निकाली ‘शव यात्रा’, 17 कांग्रेस नेताओं पर FIR

No comments Document Thumbnail

 दुर्ग/बेमेतरा। बेमेतरा जिले के ग्राम झिरिया में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बाद राजनीतिक विवाद गहरा गया है। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालने के मामले में भिलाई विधायक Devendra Yadav समेत 17 कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


जानकारी के अनुसार, मामला चंदनु थाना क्षेत्र का है। मंत्री दयाल दास बघेल के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है। शिकायत में कहा गया है कि मंत्री जीवित हैं, इसके बावजूद कांग्रेस नेताओं ने उनकी शव यात्रा निकालकर हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत किया। आरोप है कि मंच से मंत्री की मौत की घोषणा की गई और दो मिनट का मौन भी रखा गया, जिससे उनकी छवि धूमिल हुई।






शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि हिंदू परंपरा में शव यात्रा निकालने का अधिकार परिजनों, विशेषकर बेटे को होता है, लेकिन राजनीतिक विरोध के नाम पर इस परंपरा का अपमान किया गया।

इधर, FIR दर्ज होने के बाद विधायक Devendra Yadav ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वे जेल जाने से नहीं डरते और गौवंश की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाते रहेंगे।

देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा केवल चुनाव के समय गौ माता के नाम पर राजनीति करती है, लेकिन सत्ता में आने के बाद गोवंश की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं रहती। उनका कहना है कि ग्राम झिरिया में लगातार गौवंशों की मौत हो रही थी और कांग्रेस लंबे समय से प्रशासन के सामने यह मुद्दा उठा रही थी। कार्रवाई नहीं होने पर मजबूर होकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है और कांग्रेस व भाजपा एक-दूसरे पर हमलावर हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.