Media24Media.com: #शव के साथ दरिंदगी#MBA छात्रा की हत्या

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #शव के साथ दरिंदगी#MBA छात्रा की हत्या. Show all posts
Showing posts with label #शव के साथ दरिंदगी#MBA छात्रा की हत्या. Show all posts

शादी से इनकार पर खौफनाक अंजाम - गला दबाकर हत्या, फिर शव से दरिंदगी

No comments Document Thumbnail

 मध्य प्रदेश के इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में MBA छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी पीयूष को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।


 हत्या के बाद शव के साथ दरिंदगी

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लड़की की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव के साथ दरिंदगी की और फरार हो गया। वह मुंबई और पनवेल सहित कई स्थानों पर छिपता रहा।

‘आत्मा से माफी’ के लिए तांत्रिक क्रिया का दावा

आरोपी ने दावा किया कि हत्या के बाद उसे पछतावा हुआ और वह लड़की की आत्मा से माफी मांगना चाहता था। इसके लिए उसने इंटरनेट और यूट्यूब पर तांत्रिक क्रियाओं से जुड़े वीडियो देखे और कथित तौर पर एक सुनसान जगह पर जाकर आत्मा से संपर्क करने की कोशिश की। पुलिस इन दावों की जांच कर रही है।

 शादी से इनकार बना हत्या की वजह

दोनों एक ही संस्थान में पढ़ते थे और रिश्ते में थे। आरोपी शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की रिश्ता खत्म करना चाहती थी। घटना वाले दिन आरोपी ने लड़की को कमरे पर बुलाया। मोबाइल में कथित चैट/बेटिंग ऐप देखकर उसे शक हुआ कि लड़की किसी और से बात कर रही है — इसी विवाद में उसने हत्या कर दी।

 दुर्गंध से खुला राज

13 फरवरी को कमरे से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। शव की हालत देखकर हत्या के बाद दुष्कर्म की आशंका भी सामने आई। तकनीकी साक्ष्यों से लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र से पकड़ लिया।

 गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज

परिजनों ने 12 फरवरी को लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्या, दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पूछताछ में बार-बार बयान बदल रहा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.