Media24Media.com: #वैशाली नगर विधानसभा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #वैशाली नगर विधानसभा. Show all posts
Showing posts with label #वैशाली नगर विधानसभा. Show all posts

CG NEWS : 1 रुपये में सोनोग्राफी सेवा, महाशिवरात्रि से होगी शुरुआत

No comments Document Thumbnail

 भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने क्षेत्र की महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल की है। विधायक सेन ने गर्भवती महिलाओं के लिए मात्र 1 रुपये में सोनोग्राफी सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना का शुभारंभ 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किया जाएगा।


योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को जीरो रोड, शांति नगर स्थित विधायक कार्यालय में अवकाश दिवस को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक टोकन लेना होगा। टोकन प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड और चिकित्सक द्वारा जारी रेफर पर्ची अनिवार्य होगी। टोकन मिलने के बाद गर्भवती महिलाएं मात्र 1 रुपये में सोनोग्राफी करा सकेंगी।

इसी दिन एक और जनहितकारी योजना की शुरुआत की जा रही है, जिसके तहत जरूरतमंद मरीजों को 1 रुपये में डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा विधायक कार्यालय में 25 दिसंबर से लगातार फ्री ब्लड टेस्ट सुविधा भी जारी है, जिसके अंतर्गत प्रतिदिन 31 प्रकार के जांच परीक्षण निःशुल्क किए जा रहे हैं।

विधायक रिकेश सेन ने यह भी घोषणा की है कि 2 अप्रैल से लोगों को मात्र 1 रुपये में पावर वाला चश्मा उपलब्ध कराने की योजना शुरू की जाएगी।

विधायक सेन का कहना है कि उनकी प्राथमिकता है कि आमजन, विशेषकर महिलाएं और जरूरतमंद वर्ग, सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.