Media24Media.com: #वीरता और समर्पण

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #वीरता और समर्पण. Show all posts
Showing posts with label #वीरता और समर्पण. Show all posts

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव ने नक्सल मोर्चे के वीर जवानों को किया सम्मानित

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। नक्सलवाद के खिलाफ अपनी वीरता और समर्पण से प्रदेश को सुरक्षित बनाने वाले जवानों को सम्मानित करने के लिए “साउंड ऑफ सोल 3.0 – संदेशे आते हैं” कार्यक्रम का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया।


कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत में बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक रूप कुमार राठौर ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों से माहौल को भावविभोर कर दिया। उनके गीत “संदेशे आते हैं” और “मां तुझे सलाम” पर पूरा ऑडिटोरियम देशभक्ति से सराबोर हो उठा।

वीर जवानों को शाल और प्रशस्ति पत्र से सम्मान

उपमुख्यमंत्री शर्मा और साव ने प्रदेश के सीमावर्ती व नक्सल प्रभावित जिलों में अपनी बहादुरी से नक्सलवाद की जड़ों को कमजोर करने वाले डीआरजी, पुलिस बल और बस्तर फाइटर के 30 वीर जवानों को शाल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मानित जवानों में कई ऐसे भी शामिल रहे जिन्होंने नक्सल विरोधी अभियानों में अपने हाथ या पैर गंवाने के बावजूद ड्यूटी से कभी पीछे नहीं हटे। महिला बस्तर फाइटर्स को भी उनकी असाधारण वीरता के लिए सम्मानित किया गया।

जवानों ने अपने संघर्ष और साहस की कहानियां साझा कीं, तो उपमुख्यमंत्री शर्मा ने सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनका साहस ही बस्तर के विकास और शांति की नींव है।

देशभक्ति से सराबोर रहा पूरा कार्यक्रम

कार्यक्रम में राज्य पुलिस बल के बैंड ने देशभक्ति गीतों की अनोखी प्रस्तुतियां दीं, वहीं बच्चों और युवाओं ने देश के वीर सपूतों को समर्पित कविताएं, नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए।
पूरा ऑडिटोरियम “जय जवान, जय भारत” के नारों से गूंज उठा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.