Media24Media.com: #वीआईपी एस्कॉर्ट ड्यूटी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #वीआईपी एस्कॉर्ट ड्यूटी. Show all posts
Showing posts with label #वीआईपी एस्कॉर्ट ड्यूटी. Show all posts

रायपुर में वीआईपी एस्कॉर्ट ड्यूटी पर सख्ती, 100 जवानों-चालकों को मिला विशेष प्रशिक्षण

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन और डिप्टी पुलिस कमिश्नर (यातायात एवं प्रोटोकॉल) विकास कुमार के निर्देशन में पुलिस लाइन रायपुर के परेड ग्राउंड में वीआईपी सुरक्षा एस्कॉर्ट ड्यूटी को लेकर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।


प्रशिक्षण का संचालन अतिरिक्त डिप्टी पुलिस कमिश्नर (यातायात एवं प्रोटोकॉल) दौलतराम पोर्ते तथा सहायक पुलिस कमिश्नर (लाइन) नीलेश द्विवेदी ने किया। सत्र में वीआईपी सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल के जवानों और वाहन चालकों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

ड्यूटी के दौरान अनुशासन और प्रोफेशनलिज्म पर जोर

जवानों को उत्कृष्ट टर्नआउट बनाए रखने, हथियारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, वाहनों के नियमित रखरखाव और वीआईपी सुरक्षा से जुड़े सभी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्य निर्देश और यातायात नियमों पर फोकस

रेड सिग्नल पर अनिवार्य रोक: ट्रैफिक सिग्नल का सख्ती से पालन करते हुए रेड सिग्नल पर वाहन रोके जाएं और जेब्रा क्रॉसिंग से पहले वाहन खड़ा न किया जाए।

सायरन और हॉर्न का सीमित उपयोग: अस्पताल, कोर्ट और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सायरन या हॉर्न का प्रयोग न करें। वीआईपी मूवमेंट के दौरान भी अनावश्यक सायरन बजाने से बचने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को असुविधा न हो।

सुरक्षा सावधानियां: वीआईपी मूवमेंट के दौरान वाहन के दरवाजे से हाथ, केन या लाठी बाहर निकालकर इशारा न करने की हिदायत दी गई, क्योंकि इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ती है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.