Media24Media.com: #विमान और फायर ट्रक की टक्कर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #विमान और फायर ट्रक की टक्कर. Show all posts
Showing posts with label #विमान और फायर ट्रक की टक्कर. Show all posts

एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा : रनवे पर फायर ट्रक से टकराया विमान, 2 की मौत-कई घायल, एयरपोर्ट बंद

No comments Document Thumbnail

 न्यूयॉर्क। अमेरिका के LaGuardia Airport पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब रनवे पर एक विमान और फायर ट्रक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से अधिक यात्री और कर्मी घायल बताए जा रहे हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक CRJ-900 विमान लैंडिंग के बाद टैक्सीवे से गुजर रहा था, तभी रनवे पर मौजूद एक फायर ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के तुरंत बाद बचाव एवं राहत दल मौके पर पहुंच गए और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद Federal Aviation Administration ने तत्काल प्रभाव से एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन रोक दिया। स्थिति को देखते हुए कई उड़ानों को John F. Kennedy International Airport समेत अन्य नजदीकी एयरपोर्ट्स की ओर डायवर्ट किया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एयर ट्रैफिक कंट्रोल द्वारा विमान और ग्राउंड वाहन दोनों को रुकने के निर्देश दिए गए थे, इसके बावजूद यह दुर्घटना हो गई। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि विमान में लगभग 100 यात्री सवार थे। फिलहाल सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर ली गई है और एयरपोर्ट को अगले आदेश तक आंशिक रूप से बंद रखा गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.