Media24Media.com: #विधानसभा में हंगामा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #विधानसभा में हंगामा. Show all posts
Showing posts with label #विधानसभा में हंगामा. Show all posts

आयुष्मान कार्ड गड़बड़ी पर विधानसभा में हंगामा, विधायक ने FIR की उठाई मांग

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को जमकर बहस हुई। प्रश्नकाल के दौरान यह मामला प्रमुखता से उठा, जिसमें विधायकों ने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।


विधायक कुंवर सिंह निषाद ने बोलोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान कार्ड से संबंधित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जांच पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई है और दोषियों पर कार्रवाई जरूरी है।

इस पर जवाब देते हुए मंत्री श्याम बिहारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच टीम गठित कर पूरे मामले की जांच की गई। जांच में किसी भी प्रकार की आर्थिक अनियमितता सामने नहीं आई है। हालांकि संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी कर भविष्य में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार के जवाब से असंतुष्ट निषाद ने मांग की कि मामले की जांच विधायक दल से कराई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रकरण में डॉ. होलकर की भूमिका है, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं, विधायक उमेश पटेल और देवेंद्र समेत विपक्ष के अन्य सदस्यों ने भी मामले को गंभीर बताते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

हालांकि मंत्री श्याम बिहारी ने साफ कर दिया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी, क्योंकि जांच में किसी भी तरह की वित्तीय गड़बड़ी के प्रमाण नहीं मिले हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.