Media24Media.com: #विज्ञान माडल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #विज्ञान माडल. Show all posts
Showing posts with label #विज्ञान माडल. Show all posts

बाल ‌वैज्ञानिक‌ प्रदर्शनी‌ मेला में सेजेस पटेवा के विद्यार्थियों का‌ उत्कृष्ट प्रदर्शन

No comments Document Thumbnail

पटेवा। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पटेवा के कक्षा 12वीं के‌ छात्र सतीश मन्नाडे तथा टाकेश्वर डड़सेना ने अपने द्वारा निर्मित विज्ञान माडल से शिक्षा महाविद्यालय रायपुर में आयोजित ‌जोन स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में अपने विज्ञान ‌माडल से प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर गौरवान्वित किया। जोन स्तरीय प्रतियोगिता में सतीश मन्नाडे ने जल संरक्षण केटेगरी ‌मे बांध में ज्यादा ‌पानी भर‌ जाने पर‌ अचानक आने वाले बाढ़ से समीपवर्ती ग्राम में होने वाले जन धन की हानि को ऱोकने का उपाय बताने वाले माडल बनाकर सबका दिल जीत लिया और प्रथम पुरस्कार देने के लिए बाध्य कर दिया।

इसी तरह टाकेश्वर डड़सेना ने अपशिष्ट प्रबंधन करने वाले मॉडल बना कर द्वितीय स्थान अर्जित किया। दोनों छात्रो की उपलब्धि पर विद्यालय तथा ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है तथा इसे अंचल को गौरवान्वित करने वाला क्षण‌ बताया‌ है। ग्राम पंचायत पटेवा तथा पालक समिति के‌ सदस्य़ो ने ‌हर्ष ब्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि सत्र 2025-26 मे‌ विद्यालय के छात्र ‌छात्राओ ने क्रीड़ा प्रतियोगिता ‌मे भी प्रदेश,नेशनल स्तर तक अपना स्थान बनाया है। प्राचार्य समीर प्रधान ‌ने ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा‌ को ‌निरन्तर‌ निखारने के लिए ‌समाज और‌‌ विद्यालय‌ के मध्य सामंजस्य बनाए रखने को‌ महत्वपूर्ण माना ‌है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.