Media24Media.com: #वायरल वीडियो

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #वायरल वीडियो. Show all posts
Showing posts with label #वायरल वीडियो. Show all posts

महोत्सव में चोरी की वारदात, भीड़ और अफरा-तफरी में आरोपी फरार

No comments Document Thumbnail

 बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के तातापानी महोत्सव में जेबकतरे की घटना सामने आई है। 15 जनवरी को एक युवक पर्स चोरी करने की कोशिश कर रहा था, जिसे लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक भीड़ का फायदा उठाकर पर्स चोरी का प्रयास कर रहा था। लोगों को संदेह होने पर उन्होंने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी।

घटना के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद थी और स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन अफरा-तफरी के बीच आरोपी युवक भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया।

तातापानी चौकी प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.