Media24Media.com: #वाटर एंबुलेंस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #वाटर एंबुलेंस. Show all posts
Showing posts with label #वाटर एंबुलेंस. Show all posts

छत्तीसगढ़ में ‘वाटर एंबुलेंस’ बनी जीवनदायिनी, दूरस्थ गांवों को मिली त्वरित स्वास्थ्य सुविधा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में जिला प्रशासन की एक अनूठी पहल ग्रामीणों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। कलेक्टर अविनाश मिश्रा की पहल पर शुरू की गई प्रदेश की पहली वाटर एंबुलेंस सेवा ने दूर-दराज और दुर्गम इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर बदलनी शुरू कर दी है।


यह सेवा विशेष रूप से गंगरेल डैम के आसपास बसे उन गांवों के लिए शुरू की गई है, जहां सड़क मार्ग से पहुंचना मुश्किल और समयसाध्य है। पहले इन क्षेत्रों के लोगों को इलाज के लिए लगभग 50 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था, जिससे कई बार मरीजों की हालत गंभीर हो जाती थी। अब इस सुविधा के जरिए कुछ ही मिनटों में चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

सेवा की उपयोगिता का ताजा उदाहरण ठेमली आइलैंड में सामने आया, जहां एक मजदूर को सांप ने काट लिया। सूचना मिलते ही वाटर एंबुलेंस मात्र 10 मिनट में मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने तत्काल मरीज को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया और अस्पताल पहुंचाया।

इस त्वरित कार्रवाई ने साबित कर दिया कि दूरस्थ क्षेत्रों में यह सेवा कितनी कारगर है। जहां पहले ऐसे मामलों में घंटों लग जाते थे, वहीं अब समय पर इलाज मिलने से जान बचाने की संभावना काफी बढ़ गई है।

जिला प्रशासन के अनुसार, यह वाटर एंबुलेंस सेवा 32 से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीणों के लिए राहत लेकर आई है। लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे इन गांवों में अब आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल रही है।

कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। आने वाले समय में इस सेवा को और सशक्त बनाने की योजना है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.