Media24Media.com: #वन एवं जलवायु परिवर्तन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #वन एवं जलवायु परिवर्तन. Show all posts
Showing posts with label #वन एवं जलवायु परिवर्तन. Show all posts

मुख्यमंत्री साय आज मंत्रालय में लेंगे बैक-टू-बैक बैठकें, विभागीय कार्यों की करेंगे गहन समीक्षा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का दिन अहम बैठकों और विभागीय समीक्षाओं में व्यस्त रहने वाला है। वे मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में लगातार कई बैठकों की अध्यक्षता करते हुए शासन की योजनाओं और नीतियों के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा करेंगे।


सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री रायपुर से भिलाई के जयंती स्टेडियम के लिए रवाना होंगे, जिसके बाद दोपहर 12 बजे उनका आगमन नया रायपुर स्थित महानदी भवन में होगा। यहां से मुख्यमंत्री कार्यालय में उनका बैक-टू-बैक बैठकें लेने का सिलसिला शुरू होगा।

दोपहर 2 बजे: वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की समीक्षा

मुख्यमंत्री सबसे पहले वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान राज्य में वन क्षेत्र विकास, पौधारोपण अभियान और जलवायु परिवर्तन से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की जाएगी।

दोपहर 3 बजे: कौशल विकास विभाग पर फोकस

इसके बाद वे कौशल विकास विभाग की बैठक लेंगे। यह बैठक युवाओं को प्रशिक्षण, स्वरोजगार और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की योजनाओं को लेकर अहम मानी जा रही है।

दोपहर 4 बजे: राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक

मुख्यमंत्री अंत में राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

मुख्यमंत्री का यह समीक्षा कार्यक्रम सरकार की पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह दौरा शासन की प्राथमिकताओं में सुशासन, योजनाओं की निगरानी और तीव्र क्रियान्वयन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.