Media24Media.com: #लोकल ट्रेन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #लोकल ट्रेन. Show all posts
Showing posts with label #लोकल ट्रेन. Show all posts

CG NEWS : ट्रेन में सीट को लेकर दो महिलाओं में झगड़ा, एक ने दूसरी का फोड़ा सिर

No comments Document Thumbnail

 बिलासपुर, 20 जुलाई 2025 : रायगढ़-बिलासपुर लोकल ट्रेन (गाड़ी संख्या 68737) में शनिवार को सीट को लेकर दो महिला यात्रियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला ने दूसरी महिला के सिर पर हमला कर दिया। घायल महिला को गंभीर हालत में बिलासपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


रेलवे पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवरानी सिंह ठाकुर (42 वर्ष), निवासी चांपा रेलवे स्टेशन के पास, गणेश होटल, और अनन्या गुरु (30 वर्ष), निवासी रायगढ़, के बीच सीट को लेकर कहासुनी हो गई थी। बहस ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और मारपीट में युवरानी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और शासकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने रेल मदद शिकायत संख्या 2025071906865 के आधार पर तत्काल हस्तक्षेप किया। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर GRP ने घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के खिलाफ GRP थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.