Media24Media.com: #लीला मंडली

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #लीला मंडली. Show all posts
Showing posts with label #लीला मंडली. Show all posts

बरसते पानी में गूंजी रामकथा : लाफिन कला की रामलीला ने पूरा किया 100 साल का सफर

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद ग्राम लाफिन कला में ग्राम के उत्साही युवाओं की पहल पर इस वर्ष बरसते पानी में रामलीला का शताब्दी वर्ष मनाया गया।बाल समाज के तत्वावधान में इस ग्राम में राम,कृष्ण लीला और नाटक का मंचन वर्षों से होती आ रही है। ग्राम के उत्साही युवा महेन्द्र पटेल और गोवर्धन साहू ने बताया पूर्वजों और बुजुर्गो के बताए अनुसार रामलीला का इस वर्ष शताब्दी वर्ष था।

 रामलीला का मंचन

जिसे अलग ढंग से मनाने तैयारी की गई थी। जिसका गांवों में काफी प्रचार प्रसार भी किया गया था।किंतु दशहरा के दिन भारी बारिश ने लीला मंचन में काफी खलल डाला। लगातार बारिश के बाद भी युवाओं और बच्चों में उत्साह इतना था कि बरसते पानी में अंगद रावण संवाद लीला किया गया।तत्पश्चात रावण वध लीला कर रावण का पुतला जलाया गया।

लाफिन कला में रामलीला का सौवां साल

लीला में भाग लेने आगे नहीं आ रहे हैं युवा पीढ़ी

लीला मंडली के सचिव रामजी साहू का कहना है तीस चालीस वर्ष पूर्व गांवों में राम,कृष्ण लीला और नाटक ही मनोरंजन का प्रमुख साधन हुआ करता था। किंतु आज बढ़ते सोसल मीडिया, मोबाइल, टीवी का प्रचलन के चलते युवा पीढ़ी रामलीला में भाग लेना नहीं चाहते।पुराने पात्र और कुछ उत्साही युवा ही रामलीला मंचन की परंपरा को आगे बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।साथ ही नई पीढ़ी को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

लाफिन कला की रामलीला

संस्कृति को सहेजने एक ही घर से आठ पात्रों ने निभाई भूमिका

विस्मृत होते लीला मंचन की संस्कृति को सहेजने एक ही घर के महेन्द्र पटेल,नेतन पटेल, उज्जवल पटेल, यशस्वी पटेल, साक्षी पटेल,भूमि पटेल,रूचि पटेल, हिमांशी पटेल तथा इसके अलावा अन्य पात्र रहे धनेन्द्र वैष्णव, कुश पटेल,भोकलू पटेल, दरबारी निषाद, अमन साहू, पुष्कर साहू सहित बच्चों ने भूमिका निभाई।


इनकी रही है गांव में रामलीला को आगे बढ़ाने में भूमिका

स्व. सियाराम स्व.जगदेव साहू,स्व.जीवन लाल साहू,स्व.उत्तम साहू,
स्व.शिवचरण पटेल, स्व.ओनूराम साहू, स्व. गंगाराम मानिकपुरी,जगदीश साहू, लीलाराम साहू, सुकदेव साहू, देवनारायण साहू, सुखेंद्र पटेल, मेहत्तर साहू, सेवाराम साहू, दरबारी निषाद, सुकालू साहू, खोमन दास मानिकपुरी, डोमन पटेल, मंगतू साहू, बिरझु निषाद, पवन साहू, गिरीश साहू, हेमूराम साहू, रामकुमार साहू, धनेश साहू, मनीराम साहू, बिसाहू निषाद, गणेश निषाद,मेघराज पटेल,चन्द्रिका साहू,

शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजन समिति ने उक्त सभी पात्र जिनका लीला को आगे बढ़ाने में योगदान हैं उन्हें व उनके परिवार के सदस्यों का तिलक चंदन व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के आयोजन ,संयोजन में रामजी साहू, महेन्द्र पटेल, गोवर्धन साहू, जीवराखन साहू, पंचराम साहू, नेतन पटेल,गोविंद साहू, कमलेश साहू, हरिराम साहू, जनकराम साहू, नाथू राम साहू, संतराम साहू, विजय साहू, एस कुमार, अजय पटेल, पुरानिक, युगल किशोर साहू, पोखन साहू, कन्हैया साहू, प्रदीप साहू, तुकाराम साहू, श्रीमती कुंती साहू,सूरज मानिकपुरी, अरूण मानिकपुरी का रहा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.