Media24Media.com: #लिव-इन पार्टनर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #लिव-इन पार्टनर. Show all posts
Showing posts with label #लिव-इन पार्टनर. Show all posts

जन्मदिन बना कत्ल का दिन: लिव-इन पार्टनर ने महिला की चाकू से हत्या

No comments Document Thumbnail

 सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला की उसके प्रेमी ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। यह वारदात आरोपी के जन्मदिन के दिन अंजाम दी गई।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका पिंकी सोलंकी की शादी करीब 9 वर्ष पहले भैसामुंडा निवासी शिवदास से हुई थी। शुरुआती वर्षों में दांपत्य जीवन सामान्य रहा। रोजगार के सिलसिले में शिवदास अपनी पत्नी के साथ अंबिकापुर आ गया, जहां पिंकी ने एक बेटी को जन्म दिया।

इसी दौरान शिवदास का भांजा हेमंत भी काम की तलाश में अंबिकापुर आया और दोनों के साथ रहने लगा। पुलिस के अनुसार, शिवदास की अनुपस्थिति में पिंकी और हेमंत के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। पिंकी पति से अलग हो गई थी और इस संबंध से एक बच्चा भी जन्मा।

बताया जा रहा है कि बीते कुछ समय से पिंकी की सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि इसी बात को लेकर आरोपी हेमंत ने हत्या की साजिश रची।

29 जनवरी को आरोपी अपने जन्मदिन के दिन पिंकी को एक होटल ले गया, जहां दोनों ने शराब पी। इसके बाद वह उसे पिलखा पहाड़ स्थित पिकनिक स्पॉट मोरभंज ले गया। जंगल के भीतर ले जाकर आरोपी ने चाकू से पिंकी पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जयनगर पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.