Media24Media.com: #रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #रेलवे ट्रैक पर मिला शव. Show all posts
Showing posts with label #रेलवे ट्रैक पर मिला शव. Show all posts

CG NEWS : सेक्सटॉर्शन से तंग युवक ने दी जान, अश्लील कॉल से ब्लैकमेलिंग के बाद रेलवे ट्रैक पर मिला शव

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : प्रदेश के दुर्ग जिले के भिलाई में सेक्सटार्सन मामले में एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दी। घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंचें परिजनों ने शव का शिनाख्त किया।


भिलाई में सेक्सटार्सन मामले में एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दी। घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंचें परिजनों ने शव का शिनाख्त किया। परिजनों ने घटना की शिकायत वैशाली नगर पुलिस से की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, शांति नगर सड़क 1 निवासी हरविंदर सिंग उर्फ सन्नी अपने घर से शुक्रवार की सुबह 6 बजे गुरुद्वारा जाने के लिए बाइक से निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान होकर खोजबीन करने में लग गए। युवक अपने घर पर पर्स और मोबाइल को छोड़कर सिर्फ बाइक लेकर निकला था। परिजनों को पता चला कि ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई है। परेशान परिजन जब शव को देखने पहुंचे तक उसे देख हरविंदर के रुप में शिनाख्त किया।

युवक मार्केटिंग का काम करता था और पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से बेहद परेशान चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि अज्ञात लोगों द्वारा सनी को हनी ट्रैप में फंसाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया गया और उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। इसी तनाव के चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

ब्लैकमेलिंग से था मानसिक तनाव

परिजनों ने बताया कि सनी मार्केटिंग की नौकरी करता था और पिछले कुछ समय से बेहद तनाव में था। जब उसका मोबाइल खंगाला गया तो उसमें कुछ आपत्तिजनक वीडियो और ब्लैकमेलिंग से जुड़े चैट्स मिले। परिजनों का आरोप है कि सनी को किसी हनी ट्रैप में फंसाकर उसको ब्लैकमेल किया जा रहा था और पैसे की डिमांड की जा रही थी। इसी डर और सामाजिक बदनामी के कारण उसने आत्महत्या कर ली।

इस घटना ने एक बार फिर शहर में सक्रिय ऑनलाइन हनी ट्रैप गैंग और साइबर ब्लैकमेलर्स को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पिछले कुछ महीनों में इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं, जहां युवाओं को फर्जी रिश्तों के जाल में फंसा कर वीडियो बनाकर उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

हरविंदर सिंह की मौत ने उसके परिवार को तोड़ दिया है। युवक के परिजनों का कहना है कि सनी एक सीधा-सादा लड़का था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर इस हद तक पहुंचाया गया। उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर ब्लैकमेल करने वालों को सख्त सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हम मामले की जांच के लिए एसपी, डीजीपी और आईजी तक जाएंगे।

क्या होता है सेक्सटॉर्शन?

कई बार यूजर्स किसी पॉर्न, डेटिंग या किसी ऐसी साइट को पर चले जाते हैं, जो सिक्योर नहीं होता। हैकर सॉफ्टवेयर की मदद से सर्फिंग डिटेल का डिटेल निकाल लेते हैं। इसके बाद वे यूजर्स का नंबर,ईमेल आईडी और सोशल मीडिया अकाउंट का डिटेल की जानकारी जुटाते हैं। फिर वे उनको ब्लैकमेल करते हैं और लोगों को ठगते हैं। नाबालिग लड़के-लड़कियों को सबसे ज्यादा निशाना बनाते हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.