Media24Media.com: #रिश्तों को शर्मसार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #रिश्तों को शर्मसार. Show all posts
Showing posts with label #रिश्तों को शर्मसार. Show all posts

CG NEWS : चरित्र शंका में पति बना हैवान, सो रही पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

No comments Document Thumbnail

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश कर दी। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम रेलहा का है, जहां मंगलवार देर रात आरोपी ने सो रही पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि आरोपी घटना के बाद से फरार है।


रात ढाई बजे दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय महिला अपने पति और चार बच्चों के साथ रहती है। मंगलवार रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे। महिला और उसका पति घर की परछी में सो रहे थे, जबकि बच्चे कमरे में थे। आरोप है कि रात करीब 2:30 बजे पति उठा और सबसे पहले बच्चों के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। इसके बाद उसने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई।

90 फीसदी तक झुलसी महिला, हालत नाजुक

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसी महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। पहले उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर बाद में निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला करीब 90 प्रतिशत तक झुलस चुकी है और उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

30 साल की शादी, लेकिन खत्म नहीं हुआ शक

पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पुसाम ने अस्पताल पहुंचकर महिला का बयान दर्ज किया। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी को करीब 30 साल हो चुके हैं। परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। महिला के अनुसार पति लंबे समय से उसके चरित्र पर शक करता था, जिस वजह से आए दिन विवाद और मारपीट होती थी। कई बार समझाने के बावजूद उसका संदेह खत्म नहीं हुआ और आखिरकार उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया।

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार शाम आरोपी के बलौदाबाजार क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिश्तों को किया शर्मसार: भतीजे ने चाची से किया दुष्कर्म, CCTV से खुला राज

No comments Document Thumbnail

 उत्तर प्रदेश के इटावा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति की गैर-मौजूदगी का फायदा उठाकर एक युवक ने अपनी ही चाची के साथ घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसकी करतूत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


जानकारी के मुताबिक घटना इटावा के बलरई थाना क्षेत्र की है। पीड़िता का पति रोजगार के सिलसिले में गुजरात में रहता है, जबकि महिला अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। आरोप है कि मंगलवार रात रिश्ते में भतीजा लगने वाला मिथुन उर्फ लोली घर में घुस आया और महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा।

महिला ने विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने महिला को धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया या पुलिस में शिकायत की तो उसे जान से मार देगा।

बताया जा रहा है कि घर के आंगन में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की गतिविधियां रिकॉर्ड हो गईं। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

वहीं, पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर बलरई थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सीसीटीवी फुटेज की फोरेंसिक जांच भी कराई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भाभी की हत्या कर रेप जैसा रचा सीन, पुलिस को गुमराह करने कपड़े फाड़े; ननद गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 कबीरधाम जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद में एक महिला ने अपनी ही भाभी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, पुलिस को गुमराह करने और मामला रेप के बाद हत्या का दिखाने के लिए शव के कपड़े भी फाड़ दिए। पुलिस ने आरोपी ननद को गिरफ्तार कर लिया है।


मामला Lohara थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगारपुर का है। जानकारी के मुताबिक, 3 मई 2026 को झोंकाखार खेत में एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। महिला का शव निर्वस्त्र पड़ा था और उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शुरुआती जांच में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रेप के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया।

जांच में मृतका की पहचान बेलसिया छेदैया (32) निवासी ग्राम सिंगारपुर के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए Dharmendra Singh के निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित की गई।

घटनास्थल से पुलिस को लोहे की रपली, हंसिया, टूटी चूड़ियां, कपड़ों के टुकड़े, बटन और साड़ी पिन सहित कई अहम साक्ष्य मिले। साइबर सेल और एफएसएल टीम की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। तकनीकी जांच में खुलासा हुआ कि महिला के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था, बल्कि हत्या के बाद शव को निर्वस्त्र कर घटना को दूसरी दिशा देने की कोशिश की गई थी।

पूछताछ में सामने आया कि मृतका और उसकी ननद मालती मरकाम (33) के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी थी। करीब छह महीने पहले भी मालती ने अपनी भाभी की हत्या की कोशिश की थी, लेकिन परिवार के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया था।

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपी मालती मरकाम का पति नरेन्द्र मरकाम शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। इससे परेशान होकर वह करीब पांच साल पहले ससुराल छोड़कर मायके में रहने लगी थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिश्तों का कत्ल: जिंदा जीजा की फर्जी मौत दिखाकर करोड़ों की जमीन पर कब्जा

No comments Document Thumbnail

 बिलासपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मामा ने अपने ही जीवित जीजा का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर मासूम भांजे-भांजियों की करोड़ों रुपये की पुश्तैनी जमीन हड़प ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


मामला रायगढ़ जिले के ग्राम हालाहुली से जुड़ा हुआ है। पीड़ित मनीष शुक्ला को तब गहरा झटका लगा, जब उन्हें जानकारी मिली कि बिलासपुर के सकरी क्षेत्र में स्थित उनके बच्चों की पुश्तैनी जमीन (खसरा नंबर 258, रकबा 0.1500 हेक्टेयर) बिना उनकी जानकारी और सहमति के बेच दी गई है।

जांच में सामने आया कि इस पूरे फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड मनीष शुक्ला का साला अखिलेश पांडेय है, जिसने अपने भाई और अन्य साथियों के साथ मिलकर यह साजिश रची। आरोपियों ने सरकारी दस्तावेजों और शपथ पत्रों में मनीष शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद खुद को नाबालिग बच्चों का संरक्षक बताकर जमीन का सौदा कर लिया गया और बच्चों के हिस्से की रकम आपस में बांट ली गई।

पीड़ित की शिकायत पर सकरी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 464, 467, 468, 471 एवं 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी अखिलेश पांडेय को जांजगीर-चांपा जिले के चांपा से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस फर्जीवाड़े में शामिल अनुराग पांडेय, अभिषेक पांडेय समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

छत्तीसगढ़ में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला गंभीर मामला सामने आया है। पसान थाना क्षेत्र के ग्राम अमझर में एक पिता पर अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।


जानकारी के अनुसार, आरोपी की पत्नी पति द्वारा दबावपूर्वक संबंध बनाने की जिद से परेशान होकर अपने रिश्तेदार के घर चली गई थी। इस दौरान नाबालिग बेटी घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर आरोपी की नीयत बिगड़ गई और उसने आपराधिक कृत्य किया।

घटना के बाद पीड़िता ने रात में अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद सुबह पीड़िता और उसकी मां पसान थाना पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी कानूनी कार्रवाईयां तेजी से की जा रही हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.