Media24Media.com: #राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली. Show all posts
Showing posts with label #राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली. Show all posts

मौसम ने ली करवट, कई राज्यों में अलर्ट

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली : पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण समेत कई मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने से उत्तर, पूर्व और दक्षिण भारत के बड़े हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी हैं। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज दिनभर आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा।


आईएमडी के अनुसार, दोपहर या शाम के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। इस दौरान 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जिनके झोंके 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सामान्य से कम तापमान के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

हिमाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, केरल और आंतरिक तमिलनाडु में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। इन क्षेत्रों में बादलों की सक्रियता से मौसम सुहावना बना रहेगा, लेकिन निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

वहीं, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश के अन्य हिस्सों, कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक और तेलंगाना में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.