Media24Media.com: #राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग#चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग#चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र. Show all posts
Showing posts with label #राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग#चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र. Show all posts

छत्तीसगढ़ को मिला मेडिकल एजुकेशन बूस्ट, 61 नई PG सीटों को मिली मंजूरी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने राज्य के विभिन्न शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में एमडी-एमएस (PG) कोर्स की 61 नई सीटों को मंजूरी प्रदान की है। इससे राज्य में चिकित्सा स्नातकोत्तर शिक्षा का दायरा और अधिक व्यापक हो गया है।


कुल PG सीटें अब 377

आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग शिखा राजपूत तिवारी के अनुसार, नई स्वीकृत सीटों के बाद राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कुल PG सीटों की संख्या 316 से बढ़कर 377 हो गई है। वहीं, निजी चिकित्सा महाविद्यालयों में 186 सीटें उपलब्ध हैं।

नए सीटों का कॉलेजवार वितरण

महाविद्यालयनई सीटें
छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान, बिलासपुर21
भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, राजनांदगांव7
स्व. बलिराम कश्यप स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, जगदलपुर8
स्व. लखी राम अग्रवाल स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायगढ़12
स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, कोरबा13

स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा,- “यह छत्तीसगढ़ के चिकित्सा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। नई पीजी सीटों की स्वीकृति से राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं जनता तक पहुंचेंगी। यह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम है।

राज्य सरकार का मानना है कि इन नई सीटों से न केवल मेडिकल शिक्षा को बल मिलेगा, बल्कि शासकीय अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण विशेषज्ञ सेवाएं भी अधिक सुलभ होंगी। इससे ग्रामीण और अंचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर सुधारने में मदद मिलेगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.