Media24Media.com: #राष्ट्रीय गीत

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #राष्ट्रीय गीत. Show all posts
Showing posts with label #राष्ट्रीय गीत. Show all posts

देशभक्ति और आदिवासी गीतों से गुंजा चरौदा, बाल दिवस पर सीआरपीएफ ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

No comments Document Thumbnail

आरंग। शुक्रवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में बाल दिवस को बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया। साथ ही बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम और जनजाति गौरव पखवाड़ा के तहत् देशभक्ति गीत और आदिवासी गीतों की शानदार प्रस्तुति हुई। जो सभी के लिए बड़े ही आकर्षण का केन्द्र रहा।

इस अवसर पर शिक्षकों के आग्रह पर सीआरपीएफ कैंप भिलाई रायपुर के उप महानिरीक्षक अजय कुमार सिंह के निर्देशन व उप कमांडेंट अजय सिंह के मार्गदर्शन में सीआरपीएफ जवानों द्वारा बैंड के सुमधुर ध्वनि के साथ बच्चों ने एक साथ वंदे मातरम गीत का गायन किया। जिसमें बच्चों ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जयकारे से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीआरपीएफ कैंप भिलाई से सहायक कमांडेंट प्रवीण मोरे रहे। अध्यक्षता संस्था प्रमुख के के परमाल ने किया वहीं विशिष्ट अतिथि देवशरण धीवर सरपंच ग्राम पंचायत चरौदा,उप सरपंच रवि बंजारे, हेमाराम परमार एसएमसी अध्यक्ष व पूर्व जनपद सदस्य सकुन चंद्राकर रहीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी प्रवीण मोरे ने बालदिवस पर बच्चों का फैशन शो देशभक्ति गीत व आदिवासी गीत आयोजन की पहल की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा इस प्रकार के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा को अवसर मिलता है।

बच्चे एक दूसरे से बहुत कुछ सीखते हैं। कार्यक्रम में प्राथमिक एवं नवीन प्राथमिक शाला चरौदा के बच्चों ने भी देशभक्ति व आदिवासी गीत की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन नवाचारी शिक्षक महेन्द्र पटेल ने किया। वहीं आयोजन संयोजन में अहम् भूमिका शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल, सूर्यकांत चन्द्राकार, दीनदयाल धीवर, डिलेश्वर प्रसाद साहू, शिक्षिका संगीता पाटले की रही। 

बाल दिवस के उपलक्ष्य में सभी बच्चों के लिए नयापारा के समाजसेवी होरी पटेल द्वारा आइसक्रीम तथा पीपला फाउंडेशन आरंग के सदस्य संजय मेश्राम द्वारा चाकलेट व पेन भेंट किया गया।जिसका बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया।इस अवसर पर प्राथमिक एवं नवीन प्राथमिक शाला चरौदा के दोनों संस्था प्रमुख व सभी शिक्षक शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या पालकों सीआरपीएफ जवानों व ग्रामीणों की उपस्थिति रही।


सीआरपीएफ कैंप में हुआ राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन, भारतीय राष्ट्रवाद में वंदे मातरम् गीत की भूमिका अहम

No comments Document Thumbnail

आरंग। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर संपूर्ण देश में प्रथम चरण में 7 से 14 नवंबर तक राष्ट्रीय गीत का सामूहिक रूप से गायन व अन्य देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। जिसके तहत् सीआरपीएफ कैंप भिलाई में 7 नवम्बर को सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया।

इस अवसर पर उप महानिरीक्षक अजय कुमार सिंह, ग्रुप केंद्र, सीआरपीए आरंग, रायपुर ने सभी अधिकारियों एवं जवानों के साथ वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया एवं अपने संबोधन में कहा कि वंदे मातरम् भारत का राष्ट्रीय गीत है, 

जिसने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह गीत बंकिम चंन्द्र चट्टोपाध्याय द्वारा संस्कृत और बंगाली मिश्रित भाषा में रचा गया था। यह गीत पहली बार 1882 में उनके प्रसिद्ध बंगाली उपन्यास "आनंद मठ" में एक अंतर्निहित गीत के रुप में प्रकाशित हुआ था। वंदे मातरम का अर्थ है– "मैं तुम्हें नमन करता हूँ, माँ"। यह गीत पहली बार 1896 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में रवींद्रनाथ टेगोर के द्वारा गाया गया था।

24 जनवरी 1950 को भारत की संविधान सभा ने इसे भारत के राष्ट्रीय गीत के रुप में अपनाया और इसे राष्ट्रगान 'जन गण मन' के बराबर का दर्जा दिया। इस गीत के पूर्ण संस्करण को गाने में लगभग 65 सेकंड से 1 मिनट 5 सेकंड तक समय लगता है। यह गीत भारतीय राष्ट्रवाद और देश के प्रति प्रेम और भक्ति का एक शक्तिशाली प्रतीक हैं। 

इस कार्यक्रम में कमांडेंट अजय कुमार सिंह, उपकमांडेंट अजय सिंह, प्रियरंजन गुप्ता, सहायक कमांडेंट जावेद हुसैन, प्रवीण मोरे, लोकनाथन डी, निरीक्षक बाबूलाल गुर्जर, उपनिरीक्षक बृंदावन दहायत, उपनिरीक्षक ( महिला) बबीता दत्ता , वैशाली चौहान,एवं अन्य जवानों इत्यादि की उपस्थिति रही। उक्त कार्यक्रम के क्रियान्वयन व संचालन में अहम् भूमिका उप कमांडेंट अजय सिंह की रही।

अंत में सभी अधिकारियों व जवानों ने नई दिल्ली प्रसारित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखा और उनका संदेश सुना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के अधिकारी, कर्मचारी व जवानों की उपस्थिति रही।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.