Media24Media.com: #राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे. Show all posts
Showing posts with label #राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे. Show all posts

खड़गे का प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए विवादित बयान देश के 140 करोड़ जनता का अपमान : उप मुख्यमंत्री साव

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। उप मुख्यमंत्री साव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए दिए विवादित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस और उसके नेता घटिया राजनीति कर रहे हैं। निम्न स्तर पर जाकर भाषा का उपयोग कर रहे हैं। खड़गे जी ने जिन शब्दों का उपयोग प्रधानमंत्री जी के लिए किया है, ये लोकतंत्र और देश की 140 करोड़ जनता का अपमान है। देश के चुने हुए प्रधानमंत्री के लिए निम्न स्तर के शब्दों का इस्तेमाल जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।


साव ने कहा कि, जिस प्रधानमंत्री ने देश से आतंकवाद और अलगाववाद को समाप्त किया, आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया, ऐसे प्रधानमंत्री के लिए निम्न स्तर की भाषा का उपयोग बेहद दुर्भाग्यजनक है। ये कांग्रेस की गिरती हुई साख को दर्शाता है।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, धर्मांतरण राज्य के लिए एक बड़ी समस्या है। पूर्व में ऐसे मामले समाने आने के बाद हमारी सरकार ने मौजूदा कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की है। वहीं अब कठोर कानून भी विधानसभा से पारित हो गया है। इससे राज्य में धर्मांतरण रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि, समाज को भी धर्मांतरण रोकने के लिए आगे आना होगा। वहीं समाज में भी लगातार जागरूकता आ रही है।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने पाइपलाइन से हर घर तक रसोई गैस पहुंचाने की योजना लेकर आई है। ये योजना छत्तीसगढ़ में भी लागू की जा रही है। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में एजेंसियों को काम दिए गए हैं, उन एजेंसियों ने तेज गति से काम करना प्रारंभ कर दिया है। आगामी समय में घरों में सीधे पाइपलाइन से रसोई गैस मिलेगी। लोगों को सिलेंडर लाने ले जाने के झंझटों से मुक्ति मिलेगी। दुर्घटना की आशंका भी समाप्त होगी और लागत भी कम होगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.