Media24Media.com: #राष्ट्रगीत वंदे मातरम्

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #राष्ट्रगीत वंदे मातरम्. Show all posts
Showing posts with label #राष्ट्रगीत वंदे मातरम्. Show all posts

वंदे मातरम् के 150 वर्ष: संसद में आज 10 घंटे की ऐतिहासिक बहस

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज सोमवार को लोकसभा में विशेष चर्चा आयोजित की जा रही है, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। इस विषय पर 10 घंटे की विस्तृत बहस निर्धारित की गई है, जिसमें वंदे मातरम् के इतिहास, महत्व और कम ज्ञात पहलुओं पर प्रकाश डाला जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बहस में दूसरे वक्ता होंगे।


संसद में यह चर्चा बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित तथा जदुनाथ भट्टाचार्य द्वारा संगीतबद्ध राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ पर वर्षभर चलने वाले राष्ट्रीय समारोह का हिस्सा है। चर्चा में लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विभिन्न दलों के सदस्य भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी पहले भी इस मुद्दे पर कांग्रेस की आलोचना करते हुए 1937 में गीत के प्रमुख छंद हटाने का आरोप लगा चुके हैं।

विपक्ष से राहुल गांधी मंगलवार को चुनाव सुधारों पर होने वाली चर्चा में वक्ता होंगे, जबकि वंदे मातरम् पर सोमवार की बहस में वे हिस्सा नहीं लेंगे। चुनाव सुधारों पर चर्चा मंगलवार और बुधवार को लोकसभा तथा बुधवार और गुरुवार को राज्यसभा में होगी।

राज्यसभा में चर्चा की शुरुआत मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह करेंगे और स्वास्थ्य मंत्री व सदन के नेता जे.पी. नड्डा दूसरे वक्ता होंगे। कांग्रेस की ओर से दोनों सदनों में वक्ताओं की सूची अंतिम रूप से तय की जा चुकी है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी चर्चा में भाग लेंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.