Media24Media.com: #रायपुर रेलवे स्टेशन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #रायपुर रेलवे स्टेशन. Show all posts
Showing posts with label #रायपुर रेलवे स्टेशन. Show all posts

रायपुर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन पर आज शुक्रवार को सूखे नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्लेटफॉर्म नंबर 7 से पकड़े गए आरोपियों के पास से 18 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 2 लाख 88 हजार रुपये आंकी गई है।


पुलिस के मुताबिक, गुढ़ियारी थाना पुलिस को रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी राघवेंद्र सिंह और झम्मन सिंह उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि गांजा किस राज्य से लाया गया था और इसे कहां खपाने की तैयारी थी।

गणतंत्र दिवस पर रायपुर रेलवे स्टेशन में चाकू से हमला, युवक से लूट

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : गणतंत्र दिवस के दिन रायपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देती एक गंभीर घटना सामने आई। नहरपारा निवासी गजालुद्दीन, जो नागपुर जाने के लिए प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था, उस पर तीन अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर लूटपाट की।


सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट कर उसके सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई और उसके पास से 8 हजार रुपये नकद तथा एक मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल गजालुद्दीन को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के समय प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ मौजूद थी, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह मामला जीआरपी थाना क्षेत्र का है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक रेलवे पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है, लेकिन अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है।

घटना के बाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। यात्रियों का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

जीआरपी का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घायल युवक से पूछताछ के बाद आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। प्रशासन ने स्टेशन पर निगरानी बढ़ाने और यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है।

रायपुर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल यूटीएस टिकटिंग सेवा शुरू, 3 मिनट में मिलेगा टिकट

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए एक और बड़ी पहल की है। बुधवार को रायपुर रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने मोबाइल यूटीएस टिकटिंग सेवा का शुभारंभ किया। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी और सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद भी मौजूद रहे।


नई मोबाइल यूटीएस टिकटिंग सेवा के तहत टीटीई अब यात्रियों के लिए सीधे मोबाइल से टिकट जारी कर सकेंगे। स्टेशन परिसर में स्थापित विशेष मशीन की मदद से महज 3 मिनट में टिकट उपलब्ध कराया जा सकेगा। इससे यात्रियों को लंबी कतारों में लगने की समस्या से छुटकारा मिलेगा और टिकटिंग प्रक्रिया तेज तथा सुविधाजनक होगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने यात्रियों से अपील की कि वे डिजिटल भुगतान का अधिक से अधिक उपयोग करें और रेलवे की इस आधुनिक पहल का लाभ उठाएँ। उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों का समय बचेगा और रेलवे और अधिक स्मार्ट व पारदर्शी बनेगा।

यात्रियों को सुझाव दिया गया है कि वे इस नई सेवा का उपयोग कर अपनी यात्रा को और भी सरल और सुगम बनाएं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.