Media24Media.com: #राजस्व विभाग

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #राजस्व विभाग. Show all posts
Showing posts with label #राजस्व विभाग. Show all posts

एक ट्रक सहित 763 बोरी धान जब्त : अवैध धान परिवहन का मामला

No comments Document Thumbnail

रायपुर। सक्ती जिले में अवैध धान परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार राजस्व विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए ट्रक सहित बड़ी मात्रा में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा धान जब्त किया है।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डभरा के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम द्वारा 13 जनवरी 2026 की रात्रि में तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम केनाभाठा में एक ट्रक को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान ट्रक में लगभग 600 बोरी धान अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाया गया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। इसी तरह तहसील बाराद्वार क्षेत्र में तहसीलदार एवं पटवारी द्वारा 120 बोरी धान का अवैध परिवहन पकड़ा गया, जिस पर संबंधितों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई। वहीं ग्राम मुरलीडीह में लगभग 43 बोरी धान का अवैध परिवहन पाए जाने पर वाहन को जब्त कर थाना जैजैपुर में सुपुर्द किया गया।


महासमुंद : आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत 308 ग्रामों में आदि सेवा पर्व का आयोजन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आदिवासी बाहुल्य ग्रामों के सर्वांगीण विकास हेतु संचालित विशेष आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिले के धरती आबा योजना अंतर्गत चयनित 308 ग्रामों में आदि सेवा पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सभी 308 ग्रामों में आदि सेवा केंद्रों पर बुधवार को राजस्व विभाग द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र सहित नामांतरण, बंटवारा आदि राजस्व संबंधी आवेदनों को प्राप्त किया गया। इन प्रकरणों का समाधान नियमानुसार किया जाएगा।

अभियान का उद्देश्य व्यक्ति मूलक, परिवार मूलक एवं सामुदायिक विकास के साथ-साथ आदिवासी संस्कृति और सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित एवं संवर्धित करना है। इस अभियान के अंतर्गत इन ग्रामों के विकास हेतु ग्राम स्तर पर ही आदि सहयोगी एवं साथियों की टीम जो स्वयं अपने ग्राम एवं समुदाय के विकास हेतु अपनी सक्रिय भागीदारी देते हुए कार्य योजना बनाने का काम करेंगे। इसी अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पर्व का आयोजन भी इन ग्रामों में किया जा रहा है जिसके अंतर्गत विभिन्न विभागों के द्वारा आदि सेवा केंद्रों पर गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। सेवा पर्व के समापन अवसर पर 2 अक्टूबर को जिले के सभी विभागों की भागीदारी से स्वच्छता अभियान, जल स्रोतों की साफ-सफाई, जनभागीदारी से सोख्ता निर्माण एवं आदि शपथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


जिला प्रशासन की अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई , 8 से अधिक वाहन जप्त, कार्यवाही जारी

No comments Document Thumbnail

धमतरी। जिला प्रशासन द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाया गया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में राजस्व विभाग, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीमों ने 6-7 की दरम्यानी रात में जिले में अवैध रेत परिवहन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर अवैध गतिविधियों पर नकेल कसी है। यह कार्रवाई जिले के दोनर और सेलदीप में की गई है और आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

खनिज अधिकारी एच.डी भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि खनिज एवं खान विकास अधिनियम के अंतर्गत अवैध रेत परिवहन पर 8 (आठ) हाईवा अवैध परिवहन में लिप्त पाए जाने पर जब्त किए गए हैं। उक्त हाईवा कंपोजिट बिल्डिंग धमतरी में अभिरक्षा में रखा गया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अवैध खनन, रेत के अवैध भंडारण और परिवहन जैसे कार्यों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में खनिज संसाधनों की सुरक्षा एवं पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने हेतु लगातार निगरानी की जा रही है तथा इस प्रकार की कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी।’ 

उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। इस प्रकार की सख्त कार्यवाही जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही खनिज  संपदाओं के संरक्षण में अहम भूमिका निभा रही है।जिला प्रशासन की यह पहल न केवल अवैध खनन माफियाओं को चेतावनी है, बल्कि यह भी संदेश है कि जिले की प्राकृतिक संपदाओं की संरक्षण में अहम भूमिका निभा रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.