Media24Media.com: #राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा. Show all posts
Showing posts with label #राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा. Show all posts

युवा शक्ति देश के विकास को गति देने में सक्षम : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए युवाओं को कौशल विकास, आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा सामाजिक उद्यमिता को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। आईसेक्ट समूह द्वारा यहां एक स्थानीय होटल में आयोजित 4 थी समर्थ भारत कॉन्क्लेव में कहा। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य ”कौशल विकास, वित्तीय समावेशन और सामाजिक उद्यमिता की भूमिका“ पर चर्चा कर विकसित भारत के निर्माण की दिशा में कार्य करना है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं में जागरूकता और नेतृत्व कौशल का विकास होता है।


मंत्री वर्मा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे कौशल आधारित शिक्षा अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 2047 के विज़न को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ को समृद्धशाली बनाना जरूरी है। इसके लिए इस कॉन्क्लेव में होने वाली चर्चा से मदद मिलेगी। युवा शक्ति के माध्यम से देश के विकास को गति मिलेगी। राज्य के पहले बजट में ज्ञान तथा दूसरे बजट में ज्ञान को गति देने वाले तत्वों को बजट का आधार बनाया गया। समृद्ध राष्ट्र और राज्य बनाने के लिए समाज का सर्वांगीण विकास बहुत जरूरी है। राज्य को विकसित बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अनेक कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण की ओर तेजी से कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन आईसेक्ट समूह द्वारा किया गया, जो शिक्षा, सशक्तिकरण और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विख्यात है। इस अवसर पर डॉ. सी.वी. रमन यूनिवर्सिटी और स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी का भी विशेष सहयोग रहा। कॉन्क्लेव में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और नवाचारकर्ताओं ने भाग लिया और अपने विचार साझा किए।

 

राजस्व मंत्री ने घायलों से अस्पताल में की मुलाकात, आकाशीय बिजली से मृतक के परिजनों को दी सहायता राशि

No comments Document Thumbnail

रायपुर : राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा आज जिला अस्पताल बलौदाबाजार में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलसे पीड़ितों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने जिला अस्पताल में इलाज करा रहे पीड़ितों के बेहतर चिकित्सा प्रबंधन करने संबंधी निर्देश चिकित्सकों को दिए।


इस दौरान राजस्व मंत्री वर्मा आकाशीय बिजली से आहत पीड़ितों से घटना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी लेने के साथ-साथ वहां पीड़ितों के उपस्थित परिजनों से चर्चा कर चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज की व्यवस्था करने आश्वस्त किया। उन्होंने आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर गहरी संवेदना व्यक्त की।मृतक प्रतीक कोसले के घर पहुँचकर मंत्री  वर्मा ने उनके परिजन को आरबीसी 6(4) के तहत दी जानी वाली सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

गौरतलब है कि बीते गुरुवार क़ो अपरान्ह में बारिश होने के दौरान बलौदाबाजार तहसील के ग्राम पहंदा में पुराना आंगनबाड़ी भवन के पास बारिश से बचने के लिए प्रतीक कोसले एवं 9 अन्य रुके हुए थे। आकाशीय बिजली गिरने की वजह से प्रतीक कोसले उम्र 26 साल निवासी ग्राम पहंदा की मृत्यु हो गई जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए थे।

राजस्व मंत्री वर्मा ने सीएमएचओ डॉ.राजेश कुमार अवस्थी से इलाज करा रहे सभी पीड़ितों की स्थिति की जानकारी ली। सीएमएचओ ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती 8 लोगों का ईलाज जारी है तथा उनकी स्थिति सामान्य है। आज अपरान्ह तक सभी क़ो डिस्चार्ज कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ईलाज हेतु निजी अस्पताल में भर्ती है। इस दौरान राजस्व मंत्री ने अस्पताल में ईलाज कराने आये अन्य मरीजों से भी मिले और अस्पताल में मिल रहे ईलाज व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मातृ एवं शिशु अस्पताल का भी निरीक्षण किया और माह में डिलीवरी की संख्या व सुविधाओं की जानकारी ली।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.