Media24Media.com: #राजनीति और न्याय व्यवस्था

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #राजनीति और न्याय व्यवस्था. Show all posts
Showing posts with label #राजनीति और न्याय व्यवस्था. Show all posts

शराब घोटाले में गिरफ्तारी के खिलाफ चैतन्य बघेल की चुनौती, आज हाईकोर्ट में सुनवाई

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की याचिका पर आज छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। उन्होंने ईडी द्वारा की गई अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। यह मामला राज्य की राजनीति और न्याय व्यवस्था दोनों के लिए अहम माना जा रहा है।


चैतन्य बघेल ने 5 अगस्त को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिस पर आज जस्टिस अरविंद वर्मा की बेंच सुनवाई करेगी। इससे पहले उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में भी गिरफ्तारी को लेकर याचिका दायर की थी, लेकिन वहां से राहत नहीं मिली और उन्हें हाईकोर्ट का रुख करने की सलाह दी गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईडी ने 18 जुलाई को उनके जन्मदिन के दिन भिलाई-3 स्थित निवास से उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की रिमांड में भेजा, जिसके बाद 22 जुलाई को 14 दिन की न्यायिक हिरासत दी गई। 4 अगस्त को दोबारा पेशी में फिर से 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई।

अब चैतन्य बघेल को 18 अगस्त को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.