Media24Media.com: #राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग. Show all posts
Showing posts with label #राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग. Show all posts

राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग : B1 कोच जलकर खाक, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

No comments Document Thumbnail

 त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में आज रविवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा कोटा रेल मंडल के लूणी रीछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच सुबह करीब 5:15 बजे हुआ। आग ट्रेन के B-1 एसी कोच और उसके पीछे लगे सेकेंड लगेज कम गार्ड वैन में लगी, जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


घटना की सूचना मिलते ही कोटा जंक्शन पर तुरंत अलर्ट जारी किया गया और राहत-बचाव दल को मौके के लिए रवाना किया गया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, B-1 कोच में उस समय 68 यात्री सवार थे। ट्रेन के गार्ड ने सबसे पहले धुआं और आग देखी और तत्काल इसकी जानकारी लोको पायलट को दी। इसके बाद ट्रेन को इमरजेंसी में रोका गया।

15 मिनट में यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित

सीनियर डिवीजनल कॉमर्शियल मैनेजर Saurabh Jain ने बताया कि ट्रेन स्टाफ और आरपीएफ की तत्परता से करीब 15 मिनट के भीतर पूरे कोच को खाली करा लिया गया। आग तेजी से फैल रही थी और कुछ ही देर में पूरा कोच इसकी चपेट में आ गया। हालांकि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

आग फैलने से रोकने के लिए कोच किया अलग

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आग को ट्रेन के अन्य डिब्बों तक पहुंचने से रोकने के लिए करीब 20 मिनट बाद प्रभावित कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया। आसपास के स्टेशनों से रेलवे कर्मचारी, तकनीकी टीमें और स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंच गए।

आग इतनी भीषण थी कि B-1 कोच का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो गया। वहीं लगेज वैन में रखा यात्रियों का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। राहत एवं बचाव दल ने सुबह करीब 7:30 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

धीरे-धीरे बहाल हो रहा रेल संचालन

रेलवे के अनुसार आग बुझने के बाद दोनों कोचों में भारी धुआं भर गया था, जिससे जांच और राहत कार्य में दिक्कतें आईं। फिलहाल दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर ट्रैक को धीरे-धीरे खोला जा रहा है और रुकी हुई ट्रेनों को आगे रवाना करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, राजधानी एक्सप्रेस सुबह 3:45 बजे Ratlam Junction से रवाना हुई थी और इसका अगला स्टॉप Kota Junction था। राजस्थान में प्रवेश से पहले विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के पास यह हादसा हो गया। रेलवे ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.