Media24Media.com: #यौन शोषण के गंभीर आरोप

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #यौन शोषण के गंभीर आरोप. Show all posts
Showing posts with label #यौन शोषण के गंभीर आरोप. Show all posts

छात्राओं का आरोप: स्वामी चैतन्यनंद ने किया यौन शोषण, पुलिस जांच में जुटी

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली। राजधानी के वसंत कुंज इलाके में स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट (SRISIIM) की छात्राओं ने संस्थान से जुड़े स्वामी चैतन्यनंद सरस्वती पार्थ सारथी पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं का कहना है कि आरोपी न केवल उन्हें अश्लील मैसेज भेजता था, बल्कि शारीरिक संपर्क बनाने की कोशिश भी करता था।


शिकायत और आरोप

यह शिकायत 4 अगस्त 2025 को प्रशासक पी.ए. मुरली ने श्री शृंगेरी मठ एवं उसकी संपत्तियों की ओर से दर्ज कराई। आरोप है कि फैकल्टी और कुछ अधिकारी भी स्वामी की मांगें पूरी करने के लिए छात्राओं पर दबाव डालते थे।

32 छात्राओं के बयान

जांच के दौरान अब तक 32 महिला छात्रों के बयान दर्ज किए गए। इनमें से 17 छात्राओं ने साफ तौर पर कहा कि स्वामी ने उनके साथ अपशब्दों का प्रयोग किया, अश्लील संदेश भेजे और जबरन छूने की कोशिश की। विरोध करने पर फैकल्टी और अधिकारियों ने भी उन पर दबाव बनाया।

पुलिस जांच और सबूत

वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है। घटनास्थल और आरोपी के घर पर छापेमारी की गई।

  • संस्थान के सीसीटीवी फुटेज, एनवीआर और हार्ड डिस्क जब्त कर FSL भेजे गए।

  • 16 पीड़िताओं के बयान पटियाला हाउस कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए गए।

  • संस्थान के बेसमेंट से एक वोल्वो कार जब्त हुई, जिस पर फर्जी डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट (39 UN 1) लगी थी।

आरोपी फरार, तलाश जारी

फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ पुख्ता सबूत मौजूद हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

पुलिस का बयान

जांच अधिकारी ने कहा, “यह बेहद संवेदनशील मामला है। हमारे पास छात्राओं के बयान, सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक सबूत मौजूद हैं। किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी, आरोपी को जल्द कानून के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।”

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.